फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा कार्यक्रम में आपस में ही भिड़ गए सपाई, कुर्सियां चलीं, तस्वीरें

Fri, 04 Nov 2016 02:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी विकास रथयात्रा शुरू होने से पहले ही लामार्टिनियर मैदान पर सपाई आपस में ही भिड़ गए। धक्का-मुक्की और गाली-गलौज हुई तो जमकर कुर्सियां भी चलीं। बहुत से कार्यकर्ता तो मीडिया स्टैंड में आ गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मंच से अनुशासन बनाए रखने की अपील की जा रही थी तो नीचे कार्यकर्ता मंच के नजदीक पहुंचने के लिए अनुशासन तार-तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। यह सिलसिला सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव व अखिलेश समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के मंच पर पहुंचने के बाद तक जारी रहा। आखिरकार अखिलेश की रथयात्रा अफरा-तफरी, धक्का-मुक्की और हंगामे के बीच ही रवाना हुई।
विज्ञापन

3 of 7
रथयात्रा में शिरकत करने प्रदेश भर से राजधानी पहुंचे बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता सुबह से ही मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के सामने लामार्टिनियर ग्राउंड पर इकट्ठा होने लगे थे। यात्रा की रवानगी का वक्त 9 बजे तय था।

4 of 7
यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए बनवाए गए मंच के सामने भारी भीड़ जमा हो गई थी। मंच से बार-बार कार्यकर्ताओं से अनुशासित रहने की अपील की जा रही थी, लेकिन सपाई कुछ सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

5 of 7
9 बजे तक अखिलेश समेत अन्य नेता ग्राउंड पर नहीं पहुंचे तो सुबह से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूटने लगा। काफी पहले से ही मंच के करीब डटे पश्चिमी यूपी के कार्यकर्ताओं की सपाइयों के दूसरे गुट से उस समय भिडंत हो गई जब देर से पहुंचने के बाद भी वे अपने-पोस्टर बैनर लेकर आगे जाने लगे। पहले दोनों गुटों में झड़प हुई और फिर मामला धक्का-मुक्की और गाली-गलौच तक पहुंच गया।
विज्ञापन

6 of 7
इस बीच मुख्यमंत्री के पहुंचने का अलर्ट हुआ। सीएम के पहुंचने से करीब 10 मिनट पहले मीडिया स्टैंड के बाईं तरफ की बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़े करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं की पुलिस और व्यवस्था संभाल रहे कार्यकर्ताओं से भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते कुर्सियां चलनी शुरू हो गईं। भगदड़ सा माहौल हो गया। तमाम कार्यकर्ता मीडिया स्टैंड पर भी चढ़ कर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इसके बाद मंच से वरिष्ठ सपा नेताओं ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई तब कार्यकर्ता थोड़ा शांत तो हुए, लेकिन रथ के निकट पहुंचने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच रह-रह कर कहासुनी जारी रही। रथ रवाना होने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुलायम से मिलने और एक झलक पाने के लिए उनकी फ्लीट की गाड़ियों को घेर लिया। मुलायम की फ्लीट को भीड़ से निकालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें