बाराबंकी में बृहस्पतिवार को एक वकील को लॉकअप में बंद करने पर भड़के साथी वकीलों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया जिसके जवाब में पुलिस ने भी लाठियां भांजी। इससे इलाके में कुछ देर के लिए अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभी भी इलाके में तनाव व्याप्त है।