फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Votekaro: बच्चों ने बड़ों से की मतदान की अपील, लोगों को जागरुक करने के लिए ली शपथ, तस्वीरें

Mon, 08 Apr 2019 12:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 15
- फोटो : amar ujala
'अमर उजाला' व जिला प्रशासन के सहयोग से राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित कार्यक्रम 'लखनऊ वोट 6 मई' में शहर के अलग-अलग स्कूलों के करीब 23 हजार बच्चों ने तिरंगा बनाकर व शपथ लेकर बड़ों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। बच्चों ने खुद भी 18 साल का होने पर मतदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

2 of 15
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू, लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल, डीआईओएस मुकेश कुमार सिंह व पर्वतारोही पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

3 of 15
- फोटो : amar ujala
बच्चों ने शपथ लेते हुए मतदान के लिए अपनी जान पहचान के कम से कम पांच लोगों को मतदान केंद्र तक ले जाने की शपथ ली। उन्हें जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शपथ दिलाई।

4 of 15
- फोटो : amar ujala
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने संविधान बनाकर हमें वोट करने का अधिकार दिया, जिससे कि हम इस देश को सही दिशा में ले जा सकें। इसलिए हमें समझना चाहिए हमारा वोट बेशकीमती है।
विज्ञापन

5 of 15
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि जिस तरह खेत में अच्छी फसल पैदा करने के लिए समझदार किसान खेतों से खरपतवार की सफाई करते हैं वैसे ही हम जागरूकता से अपने देश के लोकतंत्र को मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 15
उन्होंने कहा कि लोगों में अच्छाई भी होती है बुराई भी। जैसे कि एक खेत में बबूल भी उगते हैं और अच्छी फसलें भी। ये तो उन किसानों पर निर्भर है कि वह खेत की देखभाल कैसे करते हैं। इसी तरह हमें भी अच्छे नागरिक बनकर अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। जिससे कि हमारा देश आगे बढ़े।
विज्ञापन

7 of 15
lucknowvote6may - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि अमर उजाला लंबे समय से #Votekro अभियान को चला रहा है, मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है, मतदाताओं से अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लें और वोट करें। अमर उजाला के इस अभियान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रशंसा कर चुके हैं।

8 of 15
lucknowvote6may - फोटो : amar ujala
डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि लखनऊ का मतदान प्रतिशत अभी तक सिर्फ 58 फीसदी रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर आपके सिर्फ 58 फीसदी नंबर आएं तो इसे अच्छा नहीं माना जाएगा, ठीक इसी तरह लखनऊ के मतदान प्रतिशत में भी सुधार की आवश्यकता है।

9 of 15
lucknowvote6may - फोटो : amar ujala
जागरुकता कार्यक्रम में आए बच्चे।

10 of 15
lucknowvote6may - फोटो : amar ujala
बच्चों ने इस तरह लोगों से वोट करने की अपील की।

11 of 15
lucknowvote6may - फोटो : amar ujala
बच्चों ने केसरिया, सफेद व हरी टोपी पहनकर तिरंगा बनाकर विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया।

12 of 15
lucknowvote6may - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में शामिल होने पर बच्चे बेहद उत्साहित दिखे।

13 of 15
lucknowvote6may - फोटो : amar ujala
लखनऊवासियों से वोट करने का संदेश देते बच्चे।

14 of 15
lucknowvote6may - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम का एक दृश्य।
विज्ञापन

15 of 15
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में 6 मई को मतदान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें