राजधानी लखनऊ व तराई के जिलों में शनिवार रात मौसम बदल गया। तराई के जिलों बहराइच, गोंडा, बलरामपुर व बस्ती में देर शाम जहां तूफानी हवाओं के साथ ओले गिरे वहीं लखनऊ में भी रात करीब 11 बजे रुक-रुककर धूल भरे झोंकों और तेज अंधड़ से गर्मी के तेवर नरम पड़ गए।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
शनिवार को आंशिक बदली के बीच दिन का अधिकतम तापमान 37.9 तो न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्शियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को हवा के तेज झोंकों के साथ बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है। (ओलावृष्टि के बाद का एक दृश्य।)
4 of 5
मौसम
- फोटो : amar ujala
पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के पश्चिमी इलाकों समेत कई इलाकों में मौसमी उठापटक के आसार हैं। इसका असर राजधानी समेत आसपास के इलाकों पर पड़ सकता है। (ओलावृष्टि के बाद का एक दृश्य।)