kgmu
- फोटो : amar ujala
ट्रामा सेंटर में काम बंद होने से मरीजों की जान पर बन गई। सर्वर ठप होने से कैश काउंटर, एक्सरे, सीटी स्कैन सहित अन्य सभी काम बंद हो गए। फोर्स बाहर से आने वाले मरीजों को आकस्मिक कक्ष तक पहुंचाती रही, लेकिन जांच नहीं हो पाने की वजह से मरीजों को निजी अस्पताल ले जाना पड़ा।