फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या में रामलला के दर्शन कर संतों की संगति में बैठे योगी, मंदिर निर्माण की प्रगति देखी, तस्वीरें

Sun, 31 Jul 2022 05:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के महानायक परमहंस रामचंद्र दास को श्रद्धांजलि अर्पित की और संतों से मुलाकात कर मंदिर निर्माण पर चर्चा की।

यहां से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचा। जहां उन्होंने दर्शन पूजन कर आरती उतारी। इसके बाद वह रामजन्म भूमि गए, जहां रमलला का दर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखी और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में साधु-संत और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क हेलीपैड पर लैंड हुआ। जहां साधु-संतों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने राममंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महंत रामचंद्र दास परमहंस की 19वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और संतों के साथ बैठे।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने हनुमानगढ़ी में दर्शन किया।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत सीएम योगी रामजन्मभूमि पहुंचे और सबसे पहले रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, पूजा-अर्चना की और दोपहर की आरती में शामिल होकर आरती उतारी। रामलला के दानपात्र में भी चढ़ावा भी अर्पित किया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
इसके बाद वे सीधे राममंदिर निर्माण कार्य स्थल गए। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उन्हें राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। चंपत राय ने बताया कि प्लिंथ का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है गर्भगृह की भी महापीठ निर्माण का अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र, मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, डीएम नितीश कुमार,एसएसपी प्रशांत वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें