यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी भगवा रंग चढ़ता जा रहा है। उन्होंने संतों से मिल आशीर्वाद लिया और कहा कि हमें संतों का आशीर्वाद मिल गया अब समाजवादियों को कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
2 of 10
सीएम अखिलेश ने शनिवार को कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर अयोध्या में भजन संध्या स्थल का शिलान्यास किया। इस मौके पर अयोध्या से आए कई संत मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 10
संतों ने मुख्यमंत्री अखिलेश को मुकुट पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश ने इशारों ही इशारों में भाजपा पर विकास एजेंडे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
4 of 10
अखिलेश यादव ने कहा, सीएम आवास में चौपाई और भजनों से उन्हें तकलीफ होगी। संतों से मिला सम्मान भी उन्हें रास नहीं आएगा। समाजवादियों पर सबसे ज्यादा सवाल उठाए गए हैं। अब संतों का आशीर्वाद मिल गया है तो समाजवादियों को कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन
5 of 10
उन्होंने अपनी बात रखते हुए रामायण की चौपाइयों व भजनों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा, एक समय था जब कोई भी सीएम आवास में घुस नहीं पाता था। अब तीर्थयात्रियों का सम्मान हो रहा है, संतों की वाणी सुनाई दे रही है। (अशर्फी भवन के महंत श्री धराचार्य।)
विज्ञापन
6 of 10
इस मौके पर महंत ज्ञानदास भी मौजूद थे, उन्होंने भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
7 of 10
मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े चार साल की सरकार में सड़कें, पुल, मेट्रो, एक्सप्रेस-वे समेत ऐसे तमाम काम किए हैं, जिनसे लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने संतों व श्रद्धालुओं से अपील की, हमें उन लोगों से आप ही बचा सकते हैं जो विकास को छोड़कर दूसरा रास्ता दिखाते हैं।
8 of 10
वहीं, महंत ज्ञानदास ने कहा कि हम चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बने पर उस पर खून दाग न हों। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर कई बार सहमति बन भी गई पर इसके नाम पर अपनी दुकान चलाने वालों ने इसे बनने नहीं दिया।