फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: उगते सूर्य को अर्घ्य के देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न, महिलाओं ने जल में उतरकर की मांगी मुराद, Pics

Fri, 08 Nov 2024 09:56 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में शुक्रवार को सुबह महिलाओं ने पूजा के लिए बनाए गए घाटों में जल में उतरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और मंगलकामनाएं की। इसके साथ ही 36 घंटे तक चले महाव्रत का पारायण किया।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
छठी मइया कर दें हर मुराद पूरी, घर-घर बांटे लड्डू व ठेकुआ का गीत गाते हुए शुक्रवार की सुबह लखनऊ में बनाए गए घाटों पर व्रती महिलाएं उमड़ पड़ीं। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य भगवान से अपनी संतानों, पति व परिवार की खुशियां मांगी। इसके बाद व्रत का पारायण किया।

शुक्रवार की सुबह छठ व्रतियों ने पूजन अर्चन कर उगते भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना की। इसके साथ ही आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन हुआ। लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में छठ पूजा के लिए घाटों को तैयार किया गया था और प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। बृहस्पतिवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भ पहुंचे और पूजन किया था।



विज्ञापन

2 of 5
lucknow - फोटो : amar ujala
लखनऊ के कुड़ियाघाट पर पूजन करती महिलाएं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
सांझिया घाट पक्का पुल के पास छठ पूजा करती महिलाएं।

4 of 5
lucknow - फोटो : amar ujala
पूजन के लिए घाटों के किनारे सुबह चार बजे से ही भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में जल में उतरकर पूजन करतीं महिलाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें