फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: अच्छे रेल बजट के बाद यूपी को मिली सौगात!

Mon, 02 Mar 2015 12:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
छपरा एक्सप्रेस का स्पेशल ट्रेन के रूप में रविवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मंडुवाडीह (वाराणसी) में रिमोट के जरिये लखनऊ से संचालन शुरू किया। लखनऊ से चलने वाली यह पहली ट्रेन है, जिसे किसी दूसरे शहर से वीडियो कांफ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया है।
विज्ञापन

PICS: अच्छे रेल बजट के बाद यूपी को मिली सौगात!

2 of 5
लखनऊ में मेयर डॉ. दिनेश शर्मा ने 15054 ‘छपरा एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर चारबाग रेलवे स्टेशन से छपरा के लिए भेजा। 15054/15053 लखनऊ-छपरा वाया वाराणसी त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से हर सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को रात 9.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 12.15 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

PICS: अच्छे रेल बजट के बाद यूपी को मिली सौगात!

3 of 5
वापसी यात्रा यह ट्रेन छपरा से हर मंगलवार, बृस्पतिवार और शनिवार को शाम 7.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9.00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन बादशाहनगर, गोमतीनगर, फैजाबाद, अयोध्या, शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी एवं बलिया स्टेशनों पर भी रुकेगी।

PICS: अच्छे रेल बजट के बाद यूपी को मिली सौगात!

4 of 5
ट्रेन में जनरल की छह, स्लीपर की सात, एसी थर्ड की 2, एसी सकंड की एक और एसएलआर की दो बोगियां लगेंगी। उदघाटन समारोह में रेल राज्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष पूर्वोत्तर रेलवे को पिछले साल की तुलना में 121 प्रतिशत से अधिक राशि का आवंटन किया गया है। रेल बजट में वाराणसी-इलाहाबाद खंड के दोहरीकरण को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: अच्छे रेल बजट के बाद यूपी को मिली सौगात!

5 of 5
इसके पूरा होने के बाद यात्रा में एक घंटा कम समय लगेगा। इलाहाबाद-मुगलसराय के बीच तीसरी लाइन के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। छपरा-इलाहाबाद रेल खंड के विद्युतीकरण को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा जिन ट्रेनों में 24 से कम कोच हैं, उनमें साधारण श्रेणी के दो कोच बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें