भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्याकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के तहत साफ-सफाई की और अस्पताल में मरीजों को फल बांटे।
प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए कार्यकर्ताओं ने मंदिर में हवन-पूजन भी किया। भाजपाइयों ने तो पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया ही रायबरेली के कांग्रेस विधायक भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने मोदी के लिए सूर्य यज्ञ का आयोजन किया।
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस विधायक द्वारा इस तरह का आयोजन करना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
3 of 10
जन्मदिन
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा लंबे समय तक कांग्रेस में रहे व अभी हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले डॉ. संजय सिंह व उनकी पत्नी अमीता सिंह ने मोदी के जन्मदिन पर कालकिन धाम पर हवन पूजन किया।
4 of 10
- फोटो : amar ujala
इस दौरान संजय सिंह ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई भी की।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : amar ujala
बलरामपुर में भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों व जरूरतमंदों को फल व अंगवस्त्र बांटे।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : amar ujala
अयोध्या के कामख्या मंदिर में रुदौली विधायक रामचंद्र ने माथा टेका व पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की और 69वें जन्मदिन पर 69 किलो लड्डू का वितरण किया गया।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : amar ujala
बहराइच में पीएम मोदी के बर्थडे पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद किया गया।
8 of 10
जन्मदिन
- फोटो : amar ujala
रायबरेली में मोदी के जन्मदिन पर नगर पालिका परिषद जायस में एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते अधिकारी और कर्मचारी।
9 of 10
- फोटो : amar ujala
बलरामपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में सदर विधायक पलटू राम ने रक्तदान किया। इस दौरान उनका हालचाल लेते प्रभारी मंत्री चेतन चौहान व अन्य।