भारत की जीत पर झूम उठा लखनऊ, सड़कों पर जश्न, तस्वीरें
Mon, 28 Mar 2016 01:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टी20 विश्वकप में भारत की आस्ट्रेलिया पर जीत से पूरा देश झूम उठा। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में जमकर जश्न मनाया गया।
भारत की जीत के बाद लोग सड़कों पर निकल आए और तिरंगा फहराया।
लखनऊ के हजरतगंज में तिरंगा लेकर भारत की जीत का जश्न मनाते लखनऊ के लोग।
भारत ने आस्ट्रेलिया पर छह विकेट से जीत दर्ज की।
इस मैच में विराट कोहली ने 82 रनों की शानदार पारी खेली।
विराट की इस पारी से भारत ने आस्ट्रेलिया के जीत के सपने को चूर-चूर कर दिया।
धोनी ने जैसे ही विनिंग शॉट लगाया लोग खुशी से झूम उठे।