फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमबाग में डकैती: सीसीटीवी से अहम खुलासा, डकैती से पहले पड़ोस की दुकान में गए थे डकैत, तस्वीरें

Mon, 04 Mar 2019 01:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
पड़ोसी दुकान के फुटेज में नजर आए संदिग्धों की तलाश कर रही पुलिस - फोटो : amar ujala
लखनऊ के आलमबाग सराफा बाजार में आरके ज्वैलर्स के यहां डकैती व दो लोगों की हत्या के विरोध में सराफा कारोबारियों ने रविवार को बाजार बंद रखा। आक्रोशित कारोबारियों ने 48 घंटे में डकैतों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेशभर में सराफा कारोबार बंद करने की चेतावनी दी है। इस बीच डकैतों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। गौरतलब है कि डकैतों ने शनिवार को कारीगर गुड्डू और एटीएम बूथ के गार्ड देशराज की हत्या करने के साथ ही दुकान मालिक राजीव गुप्ता को गोली मारकर घायल कर दिया था।  
 
विज्ञापन

2 of 12
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
आरके ज्वैलर्स पर धावा बोलने से पहले डकैतों ने ब्रेसलेट खरीदने के बहाने पड़ोस में आभूषण की एक अन्य दुकान में जाकर टोह लिया था। दो दुकानों के सीसीटीवी फुटेज में नजर संदिग्धों को चिह्नित करके राजीव की दुकान के कैमरे के फुटेज से मिलान किया गया। कपड़े व हुलिया एक जैसा था। फुटेज में नजर आए बदमाशों की विभिन्न थानों में पकड़े जा चुके बदमाशों से मिलान कराया जा रहा है। वहीं, पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने एसएसपी व अन्य अधिकारियों को तलब करके आभूषण की दुकान पर डकैती व दोहरे हत्याकांड की समीक्षा की। एसटीएफ को भी जांच में लगाया।
विज्ञापन

3 of 12
डकैती व हत्याकांड - फोटो : amar ujala
व्यापारियों ने सुबह कृष्णानगर इलाके में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के साथ जाम लगाया। वहीं मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मृतक परिवारों को जिला मजिस्ट्रेट से पांच-पांच लाख के चेक दिलाए। एक-एक आश्रित को संविदा पर नौकरी व घर और व्यापारियों की सुरक्षा का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।

4 of 12
डकैती व हत्याकांड - फोटो : amar ujala
पुलिस ने खंगाले फुटेजः एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आसपास की दुकानों के साथ विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आभूषण की एक अन्य दुकान के फुटेज में नजर आए संदिग्धों की तलाश के साथ रूटचार्ट तैयार करना शुरू किया। वारदात के 24 घंटे बाद भी तय नहीं हो सका कि बदमाशों ने डकैती के दौरान हत्या की या उनका मकसद हत्या करके नकदी-गहने बटोर ले जाना था। कई साल पहले राजीव के परिवार के श्याम गुप्ता की हत्या के मामले से जोड़कर भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 12
सीएम से मिले व्यापारी - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री से मिले व्यापारी
चौक सराफा के आदीश जैन ने बताया कि लखनऊ सराफा एसोसिएशन का शिष्टमंडल रविवार सुुबह मुख्यमंत्री से मिला। संरक्षक कैलाश चंद्र जैन, अध्यक्ष रवीेंद्रनाथ रस्तोगी ने मुख्यमंत्री को सराफा व्यापारियों पर अब तक हुए आपराधिक घटनाओं का ब्योरा दिया। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा देने का वायदा किया।
विज्ञापन

6 of 12
डकैती व हत्याकांड - फोटो : amar ujala
मृतक के परिवारीजनों को छह-छह लाख रुपये की मदद
मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने राजीव के परिवारीजनों से बातचीत की और कारीगर गुड्डू पटवा की पत्नी व बच्चों को ढांढस बंधाने के साथ जिला मजिस्ट्रेट से पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाई। उन्हें संविदा पर नौकरी व घर दिलाने का वादा किया। इसके बाद देशराज के परिवारीजनों से मिलीं। आर्थिक मदद दिलाते हुए संविदा पर नौकरी व घर का आश्वासन वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी उमेश पाटिल ने बताया कि उनके एसोसिएशन से मृतक सुरक्षा गार्ड एवं कारीगर के परिवारीजनों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 12
डकैती व हत्याकांड - फोटो : amar ujala
10 संदिग्धों से पूछताछ
एसएसपी ने बताया कि आभूषण की दुकान में डकैती व दो लोगों की हत्या के मामले में 10 संदिगधों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विभिन्न जिलों के 50 अपराधियों को चिह्नित किया गया है।
 

8 of 12
डकैती व हत्याकांड - फोटो : amar ujala
सीने पर दागी थीं गोलियां
बदमाशों ने व्यवसायी राजीव गुप्ता, कर्मचारी गुड्डू पटवा और एटीएम गार्ड देशराज के सीने पर गोलियां दागी थीं। पोस्टमॉर्टम में देशराज के सीने पर बाएं तरफ लगी गोली पीठ चीरते हुए निकलने की पुष्टि हुई, जबकि गुड्डू के सीने पर दाहिनी तरफ लगी गोली कांख के पास से निकली थी। ट्रॉमा में भर्ती राजीव के भी सीने पर गोली लगने की चोट है।

9 of 12
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala
फुटेज पहचानने  पर करें कॉल
एसएसपी ने डकैतों के सीसीटीवी फुटेज जारी किए। कहा कि लुटेरों को पहचानने पर क्षेत्राधिकारी अपराध/गाजीपुर के मोबाइल नंबर 9454401186 और क्षेत्राधिकारी हजरतगंज के मोबाइल नंबर 9454401495 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

10 of 12
डकैती व हत्याकांड - फोटो : amar ujala
नौ नौकरों से तहकीकात
पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने वारदात के वक्त दुकान में मौजूद नौकर रज्जन यादव से पूछताछ की। इसके अलावा दुकान में काम करने वाली कुमकुम, नेहा, सोनी, आरती, श्याम सोनी, संदीप, रीतेश और रामकृष्ण से भी तहकीकात के साथ सभी के मोबाइल नंबरों की छानबीन की जा रही है।

11 of 12
डकैती व हत्याकांड - फोटो : amar ujala
क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी आलमबाग संजीव कुमार सिन्हा व क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने आसपास के व्यापारियों से बातचीत करके जानकारी जुटाई। क्षेत्राधिकारी अपराध दीपक कुमार सिंह की टीम ने तीन लोगों को संदेह के घेरे में लेेकर पूछताछ की।

 
विज्ञापन

12 of 12
डकैती व हत्याकांड - फोटो : amar ujala
30 करोड़ का ठप रहा कारोबार
डकैती और हत्या के विरोध में रविवार को आलमबाग, आशियाना, अमीनाबाद, चौक, निशातगंज, महानगर, भूतनाथ मार्केट, गोमतीनगर 1700 से अधिक थोक एवं खुदरा गहनों के शोरूम, दुकानों के ताले नहीं खुले। इससे 30 करोड़ रुपये का सराफा कारोबार नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें