एक कांग्रेसी नेता ने आजम खां को लेकर खुद की जान माल से जुड़ी हत्या की आशंका प्रकट की है। यह पहला मामला नहीं है जब आजम खां विवादों में हैं। पिछले कुछ सालों में ही नजर डालें तो आजम खां एक बार नहीं कई बार विवादों से घिर चुके हैं।
विज्ञापन
9 बार अलग-अलग वजहों से चर्चा में आए आजम खां
2 of 9
ताजा मामला एक कांग्रेसी नेता से जुड़ा हुआ है। रामपुर के कांग्रेसी नेता फैसल खां लाला ने सूबे के ताकतवर काबीना मंत्री मो. आजम खां से अपनी जानमाल को खतरा बताते हुए राज्यपाल से फिर सुरक्षा की गुहार लगाई है। राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात करके नाराजगी जताई।
विज्ञापन
9 बार अलग-अलग वजहों से चर्चा में आए आजम खां
3 of 9
अभी कुछ दिनों पहले ही आजम खां फेसबुक कमेंट को लेकर विवादों में आए थे। 12वीं एक छात्र ने फेसबुक पर आजम खां के खिलाफ कथित तौर पर विरोधी कमेंट किया था। इस कमेंट से आहत आजम खां ने उन छात्र की गिरफ्तारी करवा ली थी। बरेली जिले के वुडरो स्कूल के छात्र विक्की खान के खिलाफ रामपुर पुलिस ने 15 मार्च को खान के सहायक फसाहत अली खान की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी को रद्द करते हुए कहा था कि फेसबुक पर टिप्पणी करना गिरफ्तारी के दायरे में नहीं आता।
9 बार अलग-अलग वजहों से चर्चा में आए आजम खां
4 of 9
आजम खां सिर्फ राजनीतिक वजहों या बयानों की वजह से ही चर्चाओं में नहीं रहते। कई बार उनकी भैंस भी विवाद की जड़ बन जाती है। मामला पिछले साल का है। आजम खां की भैंसें गुम हो गईं। भैंसों को ढूंढने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मोर्चा संभाला था। दो दिन की मशक्कत के बाद भैंसों को पुलिस ढूंढने में कामयाब रही। यही नहीं, इस मामले में 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
9 बार अलग-अलग वजहों से चर्चा में आए आजम खां
5 of 9
आजम खां अपने चुहुलबाजी की वजहों से भी चर्चाओं में आ जाते हैं। पिछले साल नवंबर में मुलायम सिंह का जन्मदिन रामपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया। मुलायम सिंह अंग्रेजों के काल की शाही बग्घी से बैठकर भ्रमण के लिए निकले। इस आयोजन में इतना पैसा कहां से खर्च हुआ इस बात पर आजम ने एक बड़ा ही बेतुका बयान दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन की पार्टी का सारा खर्चा आतंकी संगठन तालिबान और भारत के मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम ने उठाया था। कुछ पैसा अफजल गुरु और कसाब ने भी भिजवाया था।
विज्ञापन
9 बार अलग-अलग वजहों से चर्चा में आए आजम खां
6 of 9
लोकसभा चुनावों से ठीक पहले आजम ने भाजपा के तत्कालीन प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निजी हमला बोलते हुए उन्हें "बिग डॉग" कह डाला था। गुजरात दंगों की मोदी द्वारा कुत्ते के बच्चे से तुलना करने के बाद आजम की ओर से यह विवादास्पद बयान आया था। खान ने कहा था की अगर हम छोटे कुत्ते हैं तो वह बड़े कुत्ते हैं।
विज्ञापन
9 बार अलग-अलग वजहों से चर्चा में आए आजम खां
7 of 9
2010 में आजम ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था की क्या कश्मीर सच में भारत का हिस्सा है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा था की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में महज एक ही मंत्री मुस्लिम है। खान ने कहा कि वह मंत्री भारत से नहीं, बल्कि कश्मीर से है। उनका इशारा गुलाम नबी आजाद की ओर था जो कश्मीर से आते हैं। 2010 में मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे।
9 बार अलग-अलग वजहों से चर्चा में आए आजम खां
8 of 9
कारगिल की विजय को लेकर भी आजम ने एक अजीब बयान दिया था। आजम ने कहा कि कारगिल में भारतीय सेना की विजय हिंदू सैनिकों से नहीं बल्कि मुसलमान सैनिकों की वजह से हुई है।
पिछले साल भाजपा नेता अमित शाह ने जाट समुदाय से आह्वान किया था की वह मुजफ्फरनगर दंगों का बदला वोट देकर लें। इस पर आजम ने पलटवार करते हुए लोगों से अपील की थी कि वह फासीवादी ताकतों को इन चुनावों में हराएं और ऎसा वह अपने मतों का इस्तेमाल करके कर सकते हैं। और इसे आजम ने भी बदले का नाम दिया था।