फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से तड़पती खिलाड़ी को एसी हॉल से बाहर निकाला, कैमरे में कैद हुए दृश्य तो होश में आए, तस्वीरें

Sun, 16 Jun 2019 01:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता चल रही है। आयोजकों की संवेदनहीनता और लापरवाही शनिवार को देखने को मिली। दर्द से तड़पती कानपुर की युवा खिलाड़ी निशा को आयोजकों ने हॉल से बाहर निकाल दिया और एंबुलेंस होने के बावजूद उस खिलाड़ी के इलाज की सुध नहीं ली। (सभी फोटो अर्जुन साहू)
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
‘अमर उजाला’ के फोटो जर्नलिस्ट अर्जुन साहू ने जब यह सारा मंजर देखा तो तत्काल आयोजकों से बात की। कैमरे में घटनाक्रम कैद होता देख आनन-फानन आयोजक हरकत में आए और बच्ची को इलाज मुहैया कराया। इसके बाद निशा की तबीयत में सुधार हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
बाद में निशा की साथी खिलाड़ी ने बताया कि अपनी फाइट के दौरान निशा प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से हार गई। इस दौरान उसे एक किक पेट में लगी, जिसके बाद उसे दर्द होने लगा।

4 of 5
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala
आयोजक बोले-
आयोजन सचिव जिम्मी जगतियानी का कहना है कि ताइक्वांडो एक ऐसा खेल है, जिसमें पर्याप्त सुरक्षा उपकरण पहनने के बावजूद कभी- कभी खिलाड़ियों को चोट लग जाती है। निशा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दर्द के दौरान उसे हॉल में घुटन सी महसूस हो रही थी। इसलिए उसने बाहर घास पर लेटने को कहा था। बाद में उसका इलाज भी हुआ। अब वह पूरी तरह ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
 राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का एक दृश्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें