फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी हादसा: जांच में सामने आई इंजीनियरों की घोर लापरवाही, क्रॉस बीम न पड़े होने से गईं 18 जानें

Thu, 17 May 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
वाराणसी फ्लाईओवर हादसे की उच्चस्तरीय जांच में स्थानीय इंजीनियरों की घोर लापरवाही सामने आई है। उन्होंने पिलर्स पर समय रहते तीन क्रॉस बीम डालने की ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते 18 जानें गईं। काफी लोग घायल भी हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बनी तीन सदस्यीय जांच टीम ने बुधवार को मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

2 of 7
जांच टीम ने पाया कि पिलर्स पर पांच सीधे बीम तो डाले गए थे, पर उन्हें रोकने के लिए तीन क्रॉस बीम नहीं डाले गए। क्रॉस बीम के लिए सरिया का स्ट्रक्चर तो बनाया गया था, पर उसमें कंक्रीट का मिक्चर नहीं डाला गया था। नतीजतन, खाली स्ट्रक्चर सीधे पड़े बीम को रोकने में कारगर साबित नहीं हुए। बता दें कि इन सीधे पड़े बीम को फरवरी में मौके पर ही कास्ट किया गया था, इसलिए दो-ढाई महीने बाद भी क्रॉस बीम न डालना बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
सूत्रों की मानें तो जांच टीम ने पिलर्स और बीम के बीच की बेयरिंग की गुणवत्ता पर भी प्रश्नचिह्न लगाया है। जांच टीम को सेतु निगम की स्थानीय टीम जरूरी रिकॉर्ड भी नहीं दिखा पाई। निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल किसी आईआईटी की लैब में भेजने का फैसला भी किया गया है।

4 of 7
निर्माणाधीन पुल के ठीक नीचे से कैसे गुजर रहा था ट्रैफिक
उच्चस्तरीय जांच टीम ने इस पर भी विचार किया कि निर्माणाधीन पुल के ठीक नीचे से ट्रैफिक कैसे गुजर रहा था। जहां बीम डाले जा रहे थे, उसके नीचे भी क्रॉस करते हुए ट्रैफिक गुजर रहा था। नियमानुसार ऐसा नहीं हो सकता था। ट्रैफिक की आवाजाही सिर्फ सर्विस लेन पर ही हो सकती है। हालांकि, सेतु निगम के इंजीनियरों ने जांच टीम को बताया कि कई बार जिला प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए पत्र लिखा गया, पर उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन

5 of 7
वहीं, प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के कारण काम जल्दी पूरा करने का चौतरफा दबाव बनाया जा रहा था। बताते हैं कि देर शाम टीम ने ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन को सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर और चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर की ओर से लिखे गए पत्र भी मांग लिए।
विज्ञापन

6 of 7
वाराणसी में बदल दी गई सेतु निगम की टीम
सेतु निगम के एमडी राजन मित्तल ने बुधवार को वाराणसी में नई टीम की तैनाती कर दी। अरविंद श्रीवास्तव को चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर और संदीप गुप्ता को परियोजना प्रबंधक बनाया गया है। अवर अभियंता जेएस तिवारी को भी वहां भेजा गया है। ये तीनों सेतु निगम के लखनऊ स्थित मुख्यालय से भेजे गए हैं। इसके अलावा मिर्जापुर से एई शुभलेंद्र सिंह का गाजीपुर यूनिट में तबादला किया गया है। वाराणसी जिला सेतु निगम की गाजीपुर यूनिट के अन्तर्गत ही आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुल गिरने की घटना को हल्के में न ले सरकार : मायावती
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने वाराणसी हादसे पर गहरा दुख के साथ आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अत्यंत गंभीर व आपराधिक लापरवाही के इस मामले को सरकार को हल्के में नहीं लेना चाहिए। घटना की तुरंत उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। मायावती ने पीएम का नाम लिए बिना कहा, आपराधिक लापरवाही के इस संगीन मामले को सिर्फ ‘मन पर बोझ’ बता देने से जिम्मेदारी से मुक्ति पा लेने का प्रयास सही नहीं है। इसके लिए ठोस सुधारात्मक कार्रवाई व उपाय भी करने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें