लखनऊ में विकासनगर थानाक्षेत्र के केके पैलेस मैरिज हॉल के बाहर खड़ी बाइक व कार में बुधवार रात अचानक आग लग गई। बाइक राख हो गई जबकि कार एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची अग्निशमन के कर्मचारियों व पुलिस ने आग पर काबू पाया। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।केके पैलेस मैरिज हॉल में बुधवार को शादी समारोह का आयोजन था।
विज्ञापन
3 of 5
आग
- फोटो : amar ujala
रात करीब 11 बजे अचानक एक बाइक में आग लग गई। बाइक से तेज लपटें निकलने लगीं। कर्मचारी आग बुझाने में जुटे और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।
4 of 5
आग
- फोटो : amar ujala
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों के मुताबिक, पुलिस सूचना के काफी देर बाद पहुंची थी। इस दौरान पुलिस व स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी भी हुई।