कोतवाली क्षेत्र स्थित फैजाबाद अम्बेडकरनगर राजमार्ग पर टंडौली रेलवे क्रासिंग के पास रविवार रात को एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौके पर मौत
2 of 5
जानकारी के अनुसार अम्बेडकरनगर से फैजाबाद की तरफ जा रही हुन्डई की क्रेटा कार रविवार की रात करीब 11 बजे टंडौली रेलवे क्रासिंग के पास उसके आगे चल रही ट्रक में जा घुसी। चीखपुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हुए। टक्कर इतनी तेज़ थीं कि सभी को गाड़ी काटकर बाहर निकला गया।
विज्ञापन
ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौके पर मौत
3 of 5
दुर्घटना के बाद घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर करीब दो घंटे बाद बाहर निकाला गया। मृतकों में कासिम रजा पुत्र इकबाल 30, हामिद रजा पुत्र कासिक 10 खैराबाद थाना मुहम्मदाबाद जिला मऊ और शाहनवाज पुत्र फैजुल्ला (34) यूसुफपुरा थाना कोतवाली शामिल हैं।
ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौके पर मौत
4 of 5
घायलों में वसीम पुत्र अखलाक 25, नदीम पुत्र गुफरान 35, हबीबुल्लाह रहमान पुत्र मो सईब (38) शामिल है।