फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत

Mon, 08 Jul 2019 04:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
हादसे में घायल कमलेश व मृतक शंकर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गोमतीनगर में उजरियांव के पास लोहिया पथ फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से बाइक सवार हाईकोर्ट में कैंटीन संचालक शंकर सोनकर (35) की मौत हो गई। बाइक पर सवार उनका साथी कमलेश घायल हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
हादसा रविवार रात 9 बजे हुआ। रकाबगंज खजुआ निवासी शंकर सोनकर अपने साथी कमलेश सिंह के साथ कैंटीन बंद करके घर जा रहे थे। वह लोहिया पार्क चौराहे से महज 50 मीटर दूर थे कि कार ने टक्कर मार दी। शंकर का सिर फ्लाईओवर के रेलिंग से टकरा गया। वहीं कार चालक भाग गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे में घायल कमलेश - फोटो : अमर उजाला
राहगीरों की सूचना पर पीआरवी पहुंची लेकिन थाने से कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। राहगीरों की मदद से पीआरवी ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं कमलेश का उपचार शुरू हुआ।

4 of 5
शंकर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सीमा विवाद में उलझाने की कोशिश
सूचना के बाद भी गोमतीनगर पुलिस हादसे के शिकार लोगों का इलाज कराने की जहमत नहीं उठाई। वह सीमा विवाद में मामले को उलझाने की कोशिश करती रही। शुरुआती दौर में हादसे को विभूतिखंड थाने में होने की बात कही गई। जब इसकी जानकारी आला अधिकारियों को हुई तो इंस्पेक्टर गोमतीनगर को फटकार लगाई गई। इसके बाद गोमतीनगर पुलिस हरकत में आई और घायलों को लोहिया अस्पताल गई। वहीं इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक हादसा बुलेट से हुआ। मृतक की बाइक पीछे से बुलेट में जा भिड़ी थी। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के का कहना था किकार ने बाइक में टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
पहले भी हो चुकी है हादसों में मौत
लोहिया पथ पर चार फ्लाईओवर हैं। इन चारों पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले साल जनवरी में जन्मदिन की पार्टी मनाकर वापस जा रहा युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं दिसंबर 17 में पॉलीटेक्निक चौराहे से उलटी दिशा से आ रहे शराब के नशे में बैंककर्मियों ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। उसकी मौत हो गई। वहीं कई बार लोहिया पथ के बीच में बने दोनों फ्लाईओवर में उलटी दिशा से लोग चलते हैं, जिसके कारण हादसे होते हैं। हादसों पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों ने दोनों तरफ पुलिसकर्मी तैनात किये थे। कुछ दिनों बाद ही यह योजना फ्लॉप हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें