एएसपी पुनीत रघु ने कहा कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध अपने होटल में लड़कियों से वेश्यावृत्ति का धंधा करवाने और ग्राहकों से मिले पैसे को अपने निजी प्रयोग के लिए उपयोग करने आदि से संबंधित धारा 3, 4, 6 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन महिला पुलिस थाना प्रभारी रीता शर्मा कर रही हैं।