गोंडा के परसपुर कस्बे से जायरीन जियारत के लिए बरेली में चल रहे आला हजरत के उर्स में शामिल होने गए थे। वहां पर जियारत कर लौटते समय भोर में जायरीन से भरी बस सुबह पांच बजे के आसपास कोतवाली नानपारा अंतर्गत मटेरा के लालपुर शिवपुर के निकट पिकप से टकरा गई। दुघर्टना में दोनों वाहनों के 21 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 8
एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
इनमें तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी नानपारा पहुंचाकर भर्ती कराया है। वहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 8
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
गोंडा जिले के परसपुर कस्बा निवासी ५५ लोग चार दिन पूर्व टूरिस्ट बस यूपी 14 एम 5865 से जियारत करने बरेली शरीफ के लिए निकले थे। बरेली के आला हजरत के उर्स में जियारत करने के बाद शनिवार शाम को सभी जायरीन बस से परसपुर घर के लिए रवाना हुए। जायरीन से भरी बस जब लखीमपुर होते हुए रविवार को भोर में पांच बजे के आसपास कोतवाली नानपारा अंतर्गत मटेरा पुलिस चौकी के लालपुर शिवपुर मोड़ के पास जब पहुंची तो घना कोहरा था।
4 of 8
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान बहराइच की ओर से मुर्गे से लदी पिकप आ गई। दोनो वाहनों की आमने सामने टक्कर हुई। इस दौरान पिकप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि जायरीन से भरी बस पलट गई। चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर मटेरा चौराहा और लालपुर शिवपुर गांव के लोग दौड़े। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
5 of 8
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा, सीओ अजय भदौरिया, चौकी इंचार्ज विजय राज सिंह भी आनन फानन में मौके पर पहुंच गए। सिपाहियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया। हादसे में बस में सवार 21 लोग घायल हुए हैं। उपचार के दौरान तीन घायलों की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
6 of 8
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
जबकि प्राथमिक उपचार के बाद अन्य घायलों को घर रवाना कर दिया गया है। दुघर्टना के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए। बस में सवार जायरीन का कहना है कि भोर में घना कोहरा था। इस पर चालक को धीमी रफ्तार में बस चलाने को कहा जा रहा था लेकिन जल्दी पहुंचने के चक्कर में बस की रफ्तार अधिक थी। तेज रफ्तार और कोहरा होने के चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन
7 of 8
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
हादसे में यह जायरीन हुए घायल
गोंडा के परसपुर कस्बा निवासी जाबिर (40), बसकुल (४५), मन्ना (२८), आजम (२८), असरफ (१४), गुलजार (२५), चांद बाबू (२६), मुबारक (२८), जाकिर (३०), फातिमा बानो (३६), मुख्तार (२६), बाबू (१९), आसिफ (२४), रेहाना (१०), फकरे (३८), सज्जन (२९), बाजे (२२), जलील (४५), नूर (१४), खिदमत (३८) समेत २१ लोग घायल हुए। अन्य को हल्की फुल्की चोटे आई हैं।