सूबे के 11 जिलों में शुरू हुई यूपी-100 सेवा में हर दिन एक लाख से ज्यादा फोन कॉल्स आ रही हैं। छोटे-मोटे विवादों और बैंकों के बाहर हो रहे हंगामे को पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर तत्काल निपटा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
यूपी 100
लोग अवैध निर्माण संबंधी शिकायतें भी कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर शिकायतें झूठी साबित रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में यह डाटा भी जारी किया जाएगा कि झूठी शिकायतों की कितनी कॉल रिसीव की गईं। अगर शिकायतकर्ता की ओर एफआईआर दर्ज कराना जरूरी न हो, तब तक उसका नाम गुप्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
4 of 5
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
डीजीपी दफ्तर के मुताबिक, 20 नवंबर को 81617, 21 नवंबर को 85274, 22 नवंबर को 99168, 23 नवंबर को 110476 और 24 नवंबर को 107284 फोन कॉल्स आईं।
यह सेवा 19 नवंबर की रात आठ बजे शुरू की गई थी। इसके तहत लखनऊ में 63, कानपुर में 57, वाराणसी में 51, मुरादाबाद में 75, रामपुर में 27, बरेली में 79, आगरा में 72, मेरठ 58, इलाहाबाद में 67, गोरखपुर में 46 और झांसी में 42 चौपहिया वाहनों में पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे गश्त कर रहे हैं। इनसे सीओ, एएसपी और एसएसपी लगातार संपर्क में रह रहे हैं।