लखनऊ गोमतीनगर में बुधवार दोपहर फन मॉल के सामने से निशातगंज की ओर जा रही कार में अचानक लपटें उठने लगीं। इसके बाद देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। आग बुझाने के प्रयास में उसके कुछ बाल जल गए।
विज्ञापन
2 of 4
चलती कार बनी आग का गोला
- फोटो : amarujala
इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मड़ियांव के प्रीतिनगर निवासी सोनू सिंह टैक्सी परमिट की कार लेकर मॉल के सामने से पेपर मिल कॉलोनी की तरफ जा रहा था। रास्ते में पान की दुकान के पास उसने कार रोकी और पान मसाला लेकर कुछ दूर चला था कि तार जलने की गंध महसूस हुई।
विज्ञापन
3 of 4
चलती कार बनी आग का गोला
- फोटो : amarujala
इसके साथ उसे लपटें उठती दिखीं। आननफानन सोनू कार से कूदा और शोर मचाते हुए आग बुझाने की कोशिश की। उसने दमकल दस्ते को फोन किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले कार पूरी तरह जल चुकी थी। सोनू ने दस्ते पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया।
कन्नौज के मूल निवासी सोनू ने बताया कि तीन महीने पहले उसने पेट्रोल-सीएनजी चालित नई कार खरीदी थी। उसे ट्रैवल एजेंसी से संबद्ध किया और खुद चलाता था। कहा कि पेट्रोल या सीएनजी टैंक तक आग पहुंचने से धमाके का खतरा था।