फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक्कल नवाब ने मुस्लिम नेताओं को दी चुनौती, कहा- बिना देखे हनुमान चालीसा सुनाएं, एक लाख इनाम देंगे

Tue, 12 Mar 2019 10:30 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
भाजपा एमएलसी बुक्कल नवाब ने बिना देखे हनुमान चालीसा सुनाकर अन्य राजनीतिक दलों के मुस्लिम नेताओं को बिना किताब में देखे हनुमान चालीसा सुनाने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जो भी मुस्लिम नेता बिना किताब में पढ़े हनुमान चालीसा सुना देगा उसे एक लाख रुपये इनाम देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
लालबाग स्थित एक होटल में सोमवार को मीडिया के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 9 मार्च 1994 को उनके पिता स्व. दारा नवाब ने कुड़ियाघाट पर भगवान शिव का मंदिर बनवाया था। उन्होंने मंदिर निर्माण के 25 साल पूरे होने पर बीती 9 मार्च को कुड़ियाघाट पर कार्यक्रम किया था। उन्हीं के सम्मान में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा, कोई चूक न हो इसके लिए हनुमान चालीसा की किताब हाथ में ले ली। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कई लोगों के फोन आए कि अगर हनुमान चालीसा पढ़ना है तो बगैर देखे पढ़ें। किताब का सहारा न लें। बुक्कल नवाब ने कहा, हनुमान चालीसा मुझे पूरी तरह कंठस्थ है। इसका प्रदर्शन करने के लिए ही पत्रकारों को बुलाया था ताकि लोग जान सके कि मैंने बगैर किताब देखे हनुमान चालीसा का पाठ किया है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा, मैं देशभर के सभी राजनीतिक दलों के मुस्लिम नेताओं को चैलेंज करता हूं कि वे एक सप्ताह में बगैर देखे हनुमान चालीसा सुनाकर दिखाएं। ऐसा करने वाले हर नेता को मैं एक लाख रुपये का इनाम दूंगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
अगर कोई नेता दूसरे राज्य से आना चाहता है कि तो उसे हवाई जहाज का किराया भी देने को तैयार हूं। कुड़ियाघाट स्थित मंदिरों के प्रमुख नीरज अवस्थी ने कहा कि हनुमान चालीसा सुनाने वाले मुस्लिम नेता को वह अपनी ओर से भी 25 हजार रुपये का इनाम देंगे।

खबरों से अपडेट रहने के लिए क्लिक करें ये लिंक और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज: https://www.facebook.com/AuNewsLucknow/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें