फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आत्महत्या करने इमारत पर चढ़ा बिल्डर

विज्ञापन
1 of 6
राजधानी लखनऊ के जियामऊ में अवैध रूप से बनाई गईं इमारतों को ध्वस्त करने का अभियान एलडीए ने शुक्रवार को फिर शुरू किया। दस्ते के लोग तब अचंभित रह गए, जब ध्वस्तीकरण के दौरान एक बिल्डर राशिद जमाल बहुमंजिली इमारत की छत पर पहुंच गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: आत्महत्या करने इमारत पर चढ़ा बिल्डर

2 of 6
राशिद चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा था कि उसके साथ बहुत गलत हुआ है। वह बर्बाद हो चुका है, इसलिए उसके पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। दस्ते में शामिल पुलिसकर्मियों ने इमारत पर चढ़कर राशिद को नीचे उतारा और चारों ओर से बिल्डिंग को घेर कर दोबारा ध्वस्तीकरण शुरू किया। शाम तक इमारत का काफी हिस्सा तोड़ा जा चुका था।
विज्ञापन

तस्वीरें: आत्महत्या करने इमारत पर चढ़ा बिल्डर

3 of 6
जियामऊ में 1090 चौराहे से लामार्टीनियर ग्राउंड तक चार बिल्डिंग अवैध निर्माण कर बनाई गई हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एलडीए इन्हें तोड़ने के लिए तीन बार अभियान चलाया जा चुका है। पिछली बार बिल्डर सिराज की बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा तोड़ा गया था। इस बार राशिद जमाल की बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण शुरू किया गया।

तस्वीरें: आत्महत्या करने इमारत पर चढ़ा बिल्डर

4 of 6
एलडीए के एक्सईएन एके सिंह के नेतृत्व में दोपहर करीब 12 बजे अभियान शुरू हुआ। इसमें पुलिस, पीएसी के जवानों के अलावा प्रशासन के अधिकारी भी शामिल रहे। छज्जे के बड़े-बड़े हिस्से जमीन पर गिरना शुरू हो गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक राशिद चिल्लाता हुआ बिल्डिंग की टॉप फ्लोर पर चढ़ गया और वहां से कूदने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

तस्वीरें: आत्महत्या करने इमारत पर चढ़ा बिल्डर

5 of 6
एसीएम के आदेश पर पुलिस कर्मी ऊपर दौड़े और राशिद को पकड़ कर नीचे लाए। इसके बाद बिल्डिंग तोड़ने का सिलसिला शाम करीब 5:00 बजे तक जारी रहा। इसमें दो तल की छत को पूरी तरह से पंचर कर दिया गया और छज्जे तोड़ दिए गए। एलडीए के  एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि अभियान अभी जारी रहेगा। इसके बाद में अगली इमारत का नंबर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: आत्महत्या करने इमारत पर चढ़ा बिल्डर

6 of 6
ये एक बड़ा सवाल है कि बिना नक्शा पास करवाए ही इस बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। ऐसे में इसको पूरा का पूरा ही ध्वस्त करना होगा। मगर जिस रफ्तार से प्राधिकरण इन इमारतों को ध्वस्त कर रहा है, उसमें तो कई महीने का समय लगेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें