फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून का धंधा करने वाली लैब में छापा, पकड़े गए नाबालिग बच्चे

विज्ञापन
1 of 11
राजधानी लखनऊ के चौक के कंचन मार्केट में चल रहे कोहली ब्लड बैंक में किशोरों के खून का काला कारोबार हो रहा था। चौक स्थित काली जी मंदिर निवासी ये किशोर एक दलाल के माध्यम से 500 रुपये लेकर अपना खून ब्लड बैंक को देते थे।

विज्ञापन

खून का धंधा करने वाली लैब में छापा, पकड़े गए नाबालिग बच्चे

2 of 11
मामले की जानकारी होने पर पुलिस और सीएमओ की टीम ने ब्लड बैंक में छापा मारकर धंधे का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन

खून का धंधा करने वाली लैब में छापा, पकड़े गए नाबालिग बच्चे

3 of 11
चार-पांच घंटे तक चली पड़ताल के बाद ब्लड बैंक को सील कर दिया गया। वहां मिले खून को केजीएमयू ब्लड बैंक को दिया गया है।

खून का धंधा करने वाली लैब में छापा, पकड़े गए नाबालिग बच्चे

4 of 11
मेडिकल कॉलेज से चंद कदमों की दूरी पर स्थित चौक के कंचन मार्केट में स्थित कोहली ब्लड बैंक खून का धंधा कर रहा था। यही नहीं अपनी जमीर को ताक पर रखकर ब्लड बैंक में काम करने वाला स्टाफ 14-15 साल के किशोरों को झूठ बोलकर इस धंधे से जोड़े हुए था।

विज्ञापन

खून का धंधा करने वाली लैब में छापा, पकड़े गए नाबालिग बच्चे

5 of 11
मामले का खुलासा तब हुआ इलाके के रहने वाले दो युवक शक्ति साहू और अनंत अग्रवाल ने युवजन सभा के प्रदेश महासचिव सपा नेता मनीष यादव को ये सूचना दी।
विज्ञापन

खून का धंधा करने वाली लैब में छापा, पकड़े गए नाबालिग बच्चे

6 of 11
युवकों ने उन्हें बताया कि कुछ बच्चे दलालों के झांसे में आकर पांच सौ रुपए में खून बेचने का धंधा कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और खून बेचने वाले बच्चों से पूछताछ की।
विज्ञापन

खून का धंधा करने वाली लैब में छापा, पकड़े गए नाबालिग बच्चे

7 of 11
इसके बाद इस पूरे रैकेट का खुलासा हो गया। उन्होंने तुरंत चौक पुलिस, सीएमओ और जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी। दोपहर करीब एक बजे एसीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र कुमार और डॉ. ए. राजा पुलिस बल के साथ ब्लड बैंक पहुंच गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को वहां अठारह साल का सैफ खून देते मिला।

खून का धंधा करने वाली लैब में छापा, पकड़े गए नाबालिग बच्चे

8 of 11
उधर पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलने के बाद ब्लड बैंक में स्थानीय लोग भी इकठ्ठा हो गए। जब उन्हें पता चला कि वहां किशोरों और बच्चों का खून लेने का धंधा चल रहा था तो उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ ने ब्लड बैंक के प्रवेश द्वार पर लगे शीशे को तोड़ दिया।

खून का धंधा करने वाली लैब में छापा, पकड़े गए नाबालिग बच्चे

9 of 11
शीशा तोड़ने वाले युवक को हिरासत में लेकर जाती पुलिस।

खून का धंधा करने वाली लैब में छापा, पकड़े गए नाबालिग बच्चे

10 of 11
पैथोलॉजी के फ्रिज में मिला सामान।
विज्ञापन

खून का धंधा करने वाली लैब में छापा, पकड़े गए नाबालिग बच्चे

11 of 11
छापेमरी करने पहुंची टीम ने जब ब्लड बैंक का जायजा लिया तो वो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। यहां हाईजीन को बिल्कुल मेंटेन नहीं किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें