चारबाग रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया की सूरत बदलने के लिए रेलवे ने 94 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इसमें ऐतिहासिक गांधी पार्क की खूबसूरती निखारने से लेकर पार्किंग व्यवस्था सुधारने तक के काम होंगे। रविवार को डीआरएम सतीश कुमार ने सर्कुलेटिंग एरिया निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों की मानें तो चारबाग रेलवे स्टेशन का यह एरिया जल्द ही बदला नजर आएगा। डिवाइडर को ऊंचा किया जाएगा, ताकि पैसेंजर उस पर बैठ न सकें।