फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती रिवरफ्रंट को और चमकाएगी यूपी सरकार, बजट जारी, तस्वीरें

Thu, 25 Aug 2016 02:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
गोमतीनदी के रिवरफ्रंट डवलपमेंट का काम अक्टूबर तक पूरा कराने के लिए राज्य सरकार ने 320 करोड़ रुपए सिंचाई विभाग को दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
यह बजट रिवर फ्रंट डवलपमेंट के अधूरे सौंदर्यीकरण को पूरा कराने के अलावा वाटर बस चलाने पर भी खर्च होगा। कुल बजट में से 20 करोड़ रुपए से दो वाटर बस खरीदने और इसका संचालन कराने खर्च निकलेगा।
विज्ञापन

3 of 6
मंगलवार को आए अनुपूरक बजट में 300 करोड़ रुपए शारदा सहायक पोषित गोमतीनदी के चैनलाइजेशन के काम पर खर्च करने के लिए मिले। एक्सईएन रूप सिंह ने बताया कि कुल 1500 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट अब तक हो चुका है। इसमें से करीब 900 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।

4 of 6
प्रोजेक्ट का काम लामार्ट  बंधा तक बढ़ाने से इसकी कीमत 1500 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। बजट में हुई करीब 450 करोड़ रुपए बढ़ोतरी को राज्य सरकार से मांगा गया था। इसमें से 200 करोड़ रुपए मिल गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रूप सिंह ने बताया कि इसके अलावा अब वाटर बस खरीदने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक इसके लिए बजट की जरूरत थी। मुंबई की कंपनी लिटमस मैरीन से पहले ही बात हो चुकी है। यह कंपनी ही 70 सीट की एसी वाटर बस की आपूर्ति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दो वाटर बस गोमतीनदी में चलाने के लिए खरीदनी हैं। इनमें से एक वाटर बस अपस्ट्रीम और दूसरी डाउनस्ट्रीम रूट पर चलेगी। इसे कुड़ियाघाट से गोमतीनदी में बनने वाले रबर डैम तक चलाया जाएगा। संचालन के अलावा जलपुलिस की तैनाती भी सुरक्षा केलिए यहां करनी है। यह जलपुलिस मोटर चालित रेस्क्यू बोटों के साथ मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें