फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार पदों पर भर्ती की मांग कर रहे बीटीसी डिग्री धारकों की पुलिस से भिड़ंत, तस्वीरें

Thu, 15 Dec 2016 12:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
लक्ष्मण मेला मैदान पर धरना दे रहे 2013 बैच के बीटीसी डिग्री धारक बुधवार को पुलिस को चकमा देकर विधान भवन का घेराव करने निकल लिए। जीपीओ के गेट के सामने पुलिस ने किसी तरह बैरिकेडिंग करके उन्हें रोका। इस पर इन लोगों वहीं सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
करीब एक घंटे से ज्यादा सड़क जाम रहने से नाराज पुलिस वालों ने जब इन्हें हटाने का प्रयास किया तो धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर इन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 6
वर्ष 2013 बैच के टीईटी पास बीटीसी डिग्री धारक परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नई भर्ती शुरू करने को लेकर काफी समय से लक्ष्मण मेला मैदान में धरना दे रहे हैं।

4 of 6
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे राघवेंद्र प्रताप सिंह सोमवंशी ने बताया कि प्रदेश में टीईटी बीटीसी पास 37864 अभ्यर्थी हैं। जबकि इसकी तुलना में सरकार की ओर से तैयार प्रस्ताव में हमें केवल 12000 पद दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 42758 व प्रधानाध्यापकों के 15275 पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि 8251 पद शहरी विद्यालयों में रिक्त हैं, जबकि 17206 एकल विद्यालय में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
30 हजार से ज्यादा पदों पर 2013 बैच के प्रशिक्षितों की भर्ती की जा सकती है। इसके बावजूद सरकार अनिवार्य और नि:शुल्क शिक्षा कानून के मानकों के अनुसार प्रदेश में सहायक अध्यापकों की भर्ती करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें