असलहाधारी पांच बदमाशों से घिरे अपने मामा को बचाने के लिए 17 साल की माधुरी पहले तो बदमाशों से भिड़ गई। इसके बाद सूझबूझ दिखाते हुए गांव की तरफ भागी। ग्रामीणों को पूरा मामला बताकर उनसे घेराबंदी करवाई तो बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
17 साल की माधुरी ने किया ऐसा काम कि पुलिस वाले बोले, शाबाश...
2 of 7
इसी बीच, किसी ने पुलिस को सूचना दी। आखिरकार दो बदमाश बाइक समेत दबोच लिए गए। उनके कब्जे से 14 हजार रुपये बरामद हुए। बाकी तीन बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घात लगाए मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनसे 5 लाख के गहने व नगदी से भरे दो बैग लूट लिए थे। वारदात इटौंजा इलाके की है।
विज्ञापन
17 साल की माधुरी ने किया ऐसा काम कि पुलिस वाले बोले, शाबाश...
3 of 7
एसओ बीकेटी विजय शंकर यादव ने बताया कि इटौंजा के गांव तारनपुर निवासी तेज कुमार वर्मा की बीकेटी के पहाड़पुर में ज्वैलरी शॉप है। रोज की तरह रविवार शाम 7 बजे वे दुकान बंदकर अपनी भांजी माधुरी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
17 साल की माधुरी ने किया ऐसा काम कि पुलिस वाले बोले, शाबाश...
4 of 7
रास्ते में महोना-पहाड़पुर रोड स्थित तारनपुर मोड़ पर दो मोटरसाइकिल पर सवार 5 बदमाश घात लगाए पहले से ही बैठे थे। तेज और माधुरी को देखते हुए तमंचा दिखाकर रोक लिया। बदमाश नगदी व गहनों से भरे बैग लूटने लगे तो तेज ने इसका विरोध किया। तब बदमाशों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
17 साल की माधुरी ने किया ऐसा काम कि पुलिस वाले बोले, शाबाश...
5 of 7
मामा को पिटते देख माधुरी उन पर टूट पड़ी। दो बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पांचों बदमाशों को पिटाई व लूटपाट में व्यस्त देख माधुरी उनकी नजरें बचाकर भागी।
विज्ञापन
17 साल की माधुरी ने किया ऐसा काम कि पुलिस वाले बोले, शाबाश...
6 of 7
गांव के पास जाकर शोर मचाया। आसपास के लोग उधर दौड़े तो बदमाशों ने तेज को छोड़ दिया और दोनों बैग लेकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन करने के साथ पहाड़पुर व बांकेनगर चौराहे को चारों तरफ से घेर लिया और खेतों में तलाश शुरू कर दी। मौके पर पहुंची बीकेटी व इटौंजा थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो बदमाशों को बांकेनगर चौराहा के पास पकड़ लिया गया
17 साल की माधुरी ने किया ऐसा काम कि पुलिस वाले बोले, शाबाश...
7 of 7
जिन दो बदमाशों को दबोचा गया है उनकी पहचान इटौंजा के गांव उसरना निवासी बृजेंद्र कुमार व सिद्धार्थ के रूप में हुई। उनके कब्जे से 14 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि सिद्धार्थ के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।