फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सोमवार को रात दो बजे महाकाल मंदिर पहुंचे योगी सरकार के ये मंत्री, भस्म आरती कर किया पूजन

Mon, 22 Jul 2019 04:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
सावन के पहले सोमवार पर देश भर में शिवभक्तों ने शिवालयों में भगवान शिव का पूजन किया। इसके लिए सुबह से ही मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। यही हाल लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर का रहा। यहां बड़ी संख्या में भक्तों ने आकर जलाभिषेक व पूजन किया।

इसके पहले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक रात दो बजे ही मंदिर पहुंच गए। उन्होंने यहां रुद्राभिषेक व भस्म आरती की। बता दें कि यहां कि भस्म आरती का विशेष आकर्षण है। ब्रजेश पाठक करीब तीन घंटे तक अपनी पत्नी के साथ मंदिर में रहे।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
मन्दिर के व्यवस्थापक अतुल मिश्रा ने बताया कि सावन के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर बाबा महाकाल का गणपति श्रंगार किया। गणपति श्रंगार कराने का उदेश्य है कि हमारे प्रथम देव है। कोई भी कार्य करने पहले गणेश जी का स्मरण किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया था कि उज्जैन के महाकालेश्वर की भांति सोमवार को प्रातः चार बजे बाबा की भस्म आरती होगी। इसके अलावा पूरे सावन के दिनों में श्रद्धालुओं के लिए जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने की व्यवस्था रहेगी।

 

4 of 6
mahakal - फोटो : amar ujala
महाकाल मंदिर में पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा योगी सरकार में ही मंत्री महेंद्र सिंह ने भी सोमवार को सदर बाजार, लखनऊ स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मन्दिर में दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द्वादश ज्योतिर्लिंग मन्दिर - फोटो : amar ujala
द्वादश ज्योतिर्लिंग मन्दिर का एक दृश्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें