रायबरेली के ऊंचाहार में पांच लोगों की हत्या के विरोध में ब्राह्मण समाज का आक्रोश थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को विधानभवन का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने भाजपा कार्यालय के सामने रोका तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प शुरू हो गई। इस पर पुलिस ने दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले दारुलशफा में एकत्र हुए समाज के लोगों ने यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
3 of 7
इस दौरान प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ऊंचाहार में पांच ब्राह्मणों की हत्या के मामले में पुलिस का रवैया बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है।
4 of 7
वहीं, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अभियुक्तों का पक्ष मजबूत करने के लिए मारे गए लोगों को अपराधी प्रवृत्ति का करार दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
उन्होंने कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त करने, आरोपियों पर रासुका-मकोका लगाकर गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवारों के लोगों को सरकारी नौकरी व 50 लाख का मुआवजा देने की मांग की।