फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड डांडिया नाइट पर हुआ यूं धमाल, तस्वीरें...

विज्ञापन
1 of 8
नवरात्रि के बाद भी यूपी में डांडिया नाइट सेलिब्रेट हो रही हैं। कानपुर में शनिवार को बॉलीवुड डांडिया नाइट आयोजित की गई। तस्वीरें...
विज्ञापन

बॉलीवुड डांडिया नाइट पर हुआ यूं धमाल, तस्वीरें...

2 of 8
कानपुर में एसोसिएशन फॉर सस्टेनेबल सोशल अवेयरनेस के तत्वावधान में शनिवार को सिविल लाइंस स्थित सहेली लॉन में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। नृत्यांगना वंदना देबराय के साथ महिलाओं ने डांडिया डांस किया।
विज्ञापन

बॉलीवुड डांडिया नाइट पर हुआ यूं धमाल, तस्वीरें...

3 of 8
इसके बाद हास्य कलाकार राजीव निगम ने चुटकुलों से लोगों को खूब हंसाया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा, वाइस प्रेसीडेंट नीरज कुमार शर्मा, पंकज शर्मा, अनीता शर्मा, तृप्ति शर्मा, मीनाक्षी शुक्ला, पवन जायसवाल मौजूद थे।

बॉलीवुड डांडिया नाइट पर हुआ यूं धमाल, तस्वीरें...

4 of 8
‘गरबे की रात आई, गरबे की रात’ गीत संग शुरू हुआ डांडिया रास शनिवार को कानपुराइट्स को झुमा गया। मौका था कानपुर क्लब और ‘अमर उजाला’ के डांडिया उत्सव का। कानपुर क्लब में आयोजित उत्सव में सिंगर तान्या गुप्ता और रविश पंडित के बॉलीवुड डांडिया स्पेशल तड़के ने कनपुरियों को खूब नचाया।
विज्ञापन

बॉलीवुड डांडिया नाइट पर हुआ यूं धमाल, तस्वीरें...

5 of 8
कभी डांडिया, कभी गरबा और कभी कनपुरिया मिजाज में नाचते लोगों ने फुल मस्ती की।इस उत्सव का शुभारंभ मां भवानी की आराधना से हुआ। क्लब के चेयरमैन प्रमित सक्सेना, सचिव अतुल अग्रवाल, शरद सिंघल, नितिन गुप्ता, रमन भल्ला, अमित अग्रवाल, राजप्रीत सिंह, एचके ओबरॉय और ग्रुप कैप्टन शरद श्रीवास्तव ने ‘अमर उजाला’ परिवार के साथ माता की आरती उतारी।
विज्ञापन

बॉलीवुड डांडिया नाइट पर हुआ यूं धमाल, तस्वीरें...

6 of 8
इसके बाद शुरू हुए डांडिया के धमाल में दिल्ली के सेंसेशन डांस ट्रूप, दि फील ऑफ क्लासिकल म्यूजिक बैंड और कानपुर के नॉसटालिया ने अपना रंग दिखाया। डांस ट्रूप ने ‘देवा श्री गणेशा’ वंदना पर डांस किया। एंकर लुबना ने गुलाबी ठंड से भरी रात में अपनी एंकरिंग का जादू बिखेरा और सिंगर तान्या व रविश ने इसे म्यूजिकल मस्ती में पिरो कर सबको खूब नचाया।
विज्ञापन

बॉलीवुड डांडिया नाइट पर हुआ यूं धमाल, तस्वीरें...

7 of 8
सुनो न संगमरमर, राधा कैसे न जले, कांचा रे, अबकी सजन सावन में, गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा, डम-डम डिगा-डिगा, ओढ़नी ओढ़ के नाचूं, हम तो तेरे आशिक हैं, आज गरबा की रात है और मनवा लागे..गीत पर सभी देर रात तक डांडिया फील में डूबे रहे।
विज्ञापन

बॉलीवुड डांडिया नाइट पर हुआ यूं धमाल, तस्वीरें...

8 of 8
क्लासिकल और वेस्टर्न स्टाइल में सजे डांडिया क्लास में निर्णायक पूजा सक्सेना, रचना अग्रवाल, बीना गुप्ता, चेतना और अन्नू अग्रवाल ने बेस्ट डांस कपल, बेस्ट मेल, बेस्ट फीमेल, बेस्ट डांस मेल और बेस्ट डांस फीमेल का चयन कर पुरस्कृत किया। फोटोः ओपी वाधवानी, कानपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें