बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में फैजाबाद हाईवे पर मंगलवार की
सुबह करीब 6 बजे एक ट्रक व एक बोलेरो में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में
बोलेरो सवार चार लोगों की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि बुलेरो ड्राइवर
की गलती से ऐसा हादसा हुआ है।
विज्ञापन
कोई नहीं बचा इस बुलेरो में बैठने वाला, देखें तस्वीरें
2 of 6
हादसे में मरने वाले लोग गाजीपुर जिले के निवासी बताए जा रहे है। हादसे के
बाद हाइवे पर घंटों जाम लगा रहा जिसके बाद पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के
बाद जाम हटवाया।
विज्ञापन
कोई नहीं बचा इस बुलेरो में बैठने वाला, देखें तस्वीरें
3 of 6
हादसे में बोलेरो सवार जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें संतू(45), हसन
इमाम(42) पुत्र शहाबुद्दीन, अब्दुल्ला(40) पुत्र मोह मद वसी व आसिफ(42) सभी
निवासी गाजीपुर शहर शामिल है।
कोई नहीं बचा इस बुलेरो में बैठने वाला, देखें तस्वीरें
4 of 6
यह सभी लोग लखनऊ से गाजीपुर जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेजा है। हादसे का कारण हाईवे पर एक ही साइड से दोनों तरफ के वाहनों का
आवागमन माना जा रहा है।
विज्ञापन
कोई नहीं बचा इस बुलेरो में बैठने वाला, देखें तस्वीरें
5 of 6
ड्राइवर ने गलत साइड में बुलेरो की जिससे सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार
टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही सभी बुलेरो सवार लोगों
की मौत हो गई।
कोई नहीं बचा इस बुलेरो में बैठने वाला, देखें तस्वीरें
6 of 6
मालूम हो कि जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां से थोड़ी ही दूर आगे फैजाबाद की
तरफ हाईवे की एक पटरी पर बीते तीन दिनों से आवागमन रोक दिया गया है और
क्षतिग्रस्त मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है।