दूधिया रोशनी के बीच हवा से बातें करते घोड़े और उन्हें उत्साहित करते दर्शक। लखनऊ में रेसकोर्स के शौकीनों के लिए शुक्रवार का दिन खास बन गया। मौका था लखनऊ फंड कप नाम से हुई सीजन की एकमात्र रेस का, जिसमें ब्ल्यू बेरी चीज केक ने दिग्गजों को पछाड़ते हुए चैंपियन का ताज हासिल किया। एक हजार मीटर लंबी रेस में ड्रीम डील को दूसरा और क्लाउड डांसर को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
2 of 7
लखनऊ फंड कप
- फोटो : amar ujala
नवंबर से मार्च के बीच लखनऊ रेसकोर्स सीजन में भले ही एक भी रेस का आयोजन नहीं किया गया, लेकिन शुक्रवार की रेस की चकाचौंध को देखकर नए सीजन में भरपूर आयोजन होने की आस बंध गई है। शुक्रवार को लखनऊ रेसकोर्स में चारों ओर लगी फ्लड लाइट की रोशनी में बड़ी तादात में शौकीन मुकाबला देखने पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 7
लखनऊ फंड कप
- फोटो : amar ujala
प्लैग ऑफ होते ही सभी घोड़ों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी। आज तक एक बार भी चैंपियन नहीं बने ब्लू बेरी ने अपनी तूफानी रफ्तार से सभी को चौंका दिया और शुरुआती बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए श्रेष्ठता साबित की।
4 of 7
लखनऊ फंड कप
- फोटो : amar ujala
इस घोड़े की कमान संभाल रहे मो. इस्लाम ने अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल किया और खिताबी जीत दर्ज की। उधर, देसी नस्ल वाली घुड़दौड़ में क्वीन रेशमा को पहला, खुला तारा को दूसरा और शिवराज को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
5 of 7
लखनऊ फंड कप
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
6 of 7
लखनऊ फंड कप
- फोटो : amar ujala
इन्हें मिले स्पेशल अवॉर्ड
सीजन की हर रेस की तरह इस बार भी व्यक्तिगत वर्ग के पुरस्कार दिए गए। इसके अंतर्गत बेस्ट यंग कपल का अवार्ड मेजर एंड मिसेज अतुल गुप्ता और सीनियर कपल का अवार्ड कर्नल एंड मिसेज हर्ष नागर को दिया गया।
इन दिग्गजों को पछाड़ते हुए ब्ल्यू बेरी चीज केक बना चैंपियन, इन्हें मिला स्पेशल अवॉर्ड
इस अवसर पर बेस्ट ड्रेस लेडी का खिताब सोनिया श्रीवास्तव और बेस्ट जेंटलमैन का खिताब कर्नल पुंडीर को मिला। आयोजन में आफरीन बेस्ट ड्रेस किड और स्पॉटोनियस पर्सन का पुरस्कार ज्योत्सना को दिया गया।