9 अक्टूबर को बसपा सुप्रीमो मायावती पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं, जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 5 हजार लोगों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
9 अक्टूबर को बसपा सुप्रीमो मायावती पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं, जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 5 हजार लोगों को बुलाया गया है। वहीं दूसरी ओर स्वाति सिंह मायावती से मुकाबला करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
3 of 7
गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को बसपा अध्यक्ष मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
4 of 7
उनकी टिप्पणी के खिलाफ किए गए प्रदर्शन में कई बसपा नेताओं ने दयाशंकर के परिवार के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसे मुद्दा बनाकर स्वाति सिंह आगे आई थीं।
विज्ञापन
5 of 7
स्वाति ने अपने बयानों में मायावती पर जमकर निशाना साधा था। जिसके बाद आक्रामक बसपा बैकफुट पर आ गई थी। अब भाजपा ने स्वाति सिंह के सहारे ही मायावती को फिर से जवाब देने का संकेत दे दिया है।
विज्ञापन
6 of 7
स्वाति सिंह को आगे लाने की कवायद भाजपा ने पहले ही शुरू कर दी थी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न जिलों में उनके कार्यक्रम हुए। उनकी समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन भी किया।