दलित एजेंडे को धार देने और विरोधी ताकतों को समझने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार दोपहर लखनऊ पहुंचे। यहां सीएम योगी से मुलाकात करने के बाद वह समता मूलक चौराहे पर पहुंचे और महात्मा ज्योतिबा बाई फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
2 of 5
amit shah
- फोटो : amar ujala
यहां माल्यार्पण करने का उद्देश्य साफ है कि वे नाराज हुए दलित सांसदों को रिझाना चाहते हैं। यही नहीं, शाह विरोधियों की ताकत और अपनी कमजोरी की भी थाह लेंगे। इनसे निपटने का रास्ता तलाशकर पार्टी के सामने यूपी में खड़ी चुनौतियों से पार पाने का फॉर्मूला तलाशेंगे, ताकि लोकसभा चुनाव के रूप में आने वाली बड़ी परीक्षा में भाजपा इस बार भी अच्छे नंबरों से पास हो जाए।
विज्ञापन
3 of 5
amit shah
- फोटो : amar ujala
संकेत यह भी है कि शाह के इस दौरे में मिले फीडबैक के आधार पर ही संगठन और सरकार में पुनर्गठन का काम आगे बढ़ेगा। इसके बाद मंत्रियों व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल हो सकता है।
4 of 5
amit shah
- फोटो : amar ujala
इस दौरान समता मूल चौराहे पर दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। करीब एक घंटे तक लोग धूप में परेशान हुए।