फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब तक विधायक नहीं बन जाता कुंवारा ही रहूंगा', वादा करने वाले खब्बू तिवारी ने किया यादगार रिसेप्शन

Sun, 03 Jun 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
गोंसाईगंज से भाजपा विधायक इंद्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने 2017 विधानसभा चुनाव के पहले जनता से वादा किया था कि जब तक वो विधायक नहीं बन जाते कुंवारे ही रहेंगे। खैर वो चुनाव जीते और इसी एक जून को शादी कर ली। इसके अगले दिन बरईपारा में आयोजित उनके भव्य प्रीति भोज में मंत्री-विधायकों सहित डेढ़ लाख से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। जिसमें केंद्र के मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक को आमंत्रित किया गया था। (तस्वीर में अपनी पत्नी के साथ भाजपा विधायक)

2 जून को आयोजित प्रीतिभोज में मेहमानों के लिए 56 तरह से व्यंजन बनाए गए थे। 25 से 30 बीघा क्षेत्रफल में वीआईपी सहित अलग-अलग पांच पंडाल बनाए गए थे। जिसमें सुबह से ही अतिथियों का तांता लगना शुरू हो गया। प्रीतिभोज में सत्ता पक्ष के मंत्रियों के अलावा विपक्ष के नेताओं का भी जमावड़ा देखा गया। सत्ता पक्ष के केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कानून मंत्री बृजेश पाठक, बिहार के विधायक सूरजभान सिंह व राजन तिवारी, बसपा नेता डॉ. ओपी त्रिपाठी समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों व विधायकों ने खब्बू तिवारी को वैवाहिक जीवन का आगाज करने की बधाई दी। इतनी बड़ी संख्या में मेहमानों के शामिल होने से प्रीतिभोज का कार्यक्रम भाजपा विधायक का शक्ति प्रदर्शन प्रतीत हो रहा था।

खाने के पंडालों में देशी व्यंजनों के साथ ही दक्षिण भारतीय व अन्य व्यंजन भी परोसे गए। इसके लिए 250 कारीगर सहित 1200 वेटर लगातार अतिथियों की सेवा में लगे रहे। बड़ा फंक्शन व वीवीआईपी मेहमानों के आने के कारण सुरक्षा में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे और छह हेलीपैड बनाए गए थे।

खब्बू तिवारी 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-अपना दल के उम्मीदवार थे। तब उनके लिए प्रचार करते हुए अनुप्रिया पटेल ने भी अपील की थी कि खब्बू को विधानसभा भेजकर जनता उनका वादा पूरा करने में मदद करे। खब्बू चुनाव जीते और शादी का वादा पूरा किया।

आपको बता दें कि 2017 के पहले खब्बू 2000 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। 2007 में उन्होंने सपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा लेकिन हार मिली। 2012 में फिर वो गोसाईगंज से चुनाव लड़े लेकिन एक बार फिर उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा और आखिरकार 2017 में उन्हें विधायक बनने का मौका मिला जिसके बाद उन्होंने शादी करने का वादा पूरा किया। आगे देखें प्रीतिभोज की तस्वीरें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रीतिभोज - फोटो : amar ujala
प्रीतिभोज में शामिल हुए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (बायें) व  केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा (दायें)
विज्ञापन

3 of 5
प्रीतिभोज - फोटो : amar ujala
प्रीतिभोज का एक दृश्य।

4 of 5
प्रीतिभोज - फोटो : amar ujala
उन्हें बधाई देने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रीतिभोज में आए मेहमान...।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें