फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटी के सम्मान’ में सड़कों पर उतरे भाजपाइयों की पुलिस से भिड़ंत, तस्वीरें

Sat, 23 Jul 2016 09:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 17
बसपा नेताओं की अभद्रता के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपाइयों की लखनऊ के हजरतगंज इलाके में पुलिस से जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

2 of 17
भाजपा कार्यकर्ता बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बर्खास्त करने की मां कर रहे थे। भाजपाई बेटी हमारी हो या आपकी बेटी तो बेटी है, बेटी का सम्मान भाजपा की पहचान जैसे नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 17
बता दें कि बीते दिनों निष्कासित नेता दयाशंकर ने मायावती को अपशब्द कहे थे। इस घटना के विरोध स्वरूप बसपा नेताओं ने लखनऊ में दयाशंकर और उनके परिवार के खिलाफ अपशब्द कहे और जमकर हंगामा किया।

4 of 17
बसपा नेताओं ने दयाशंकर की मां, बहन, पत्नी और अबोध बेटी को भी नहीं छोड़ा। उनके खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

5 of 17
बसपाइयों की अभद्रता के विरोध में भाजपा ने शनिवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

6 of 17
भाजपा के ऐलान के कारण पहले से ही सुरक्षा के व्यापक प्रबंध कर लिए गए थे, जिससे बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किया गया था।
विज्ञापन

7 of 17
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने शुक्रवार को एलान किया कि दयाशंकर के परिवार की लड़ाई भाजपा लड़ेगी। बसपाइयों द्वारा दयाशंकर की मां, बेटी और पत्नी पर की गई अभद्र टिप्पणियों को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नारा दिया, ‘बेटी के सम्मान में बीजेपी मैदान में।’

8 of 17
प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में भाजपाइ सड़कों पर उतरे।

9 of 17
दयाशंकर के बयान से बैकफुट पर आई भाजपा ने बसपाइयों के प्रदर्शन और लगाए गए अभद्र नारों से अब बसपा पर फिर से निशाना साध रही है।

10 of 17
भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा कार्यालय से लेकर डीएम आवास तक मार्च किया और बसपा व नसीमुद्दीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

11 of 17
जब तक प्रदर्शन चलता रहा तब तक अफरातफरी मची रही।

12 of 17
भाजपा महिला सम्मान के नाम पर बसपा को घेर रही है तो बसपा भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का बचाव किया।

13 of 17
नारेबाजी करते भाजपाई।

14 of 17
नारेबाजी करते भाजपाई।

15 of 17
वहीं, दयाशंकर की पत्नी स्वाती सिंह ने भी मामले पर यूपी के राज्यपाल राम नाईक से मिलने के लिए अपॉइनमेंट लिया है।

16 of 17
विरोध प्रदर्शन का एक दृश्य।
विज्ञापन

17 of 17
महिलाओं ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर निशाना साधा और उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें