फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में भगवा बयार पर जश्न में डूबे भाजपाई, यूपी भाजपा अध्यक्ष ने बांटी मिठाई, तस्वीरें

Sun, 04 Mar 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
उत्तर-पूर्व के राज्य त्रिपुरा में भाजपा को मिले जनसमर्थन से पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। उन्होंने रंग-गुलाल खेलने के साथ ही पटाखे भी छोड़े। राजधानी लखनऊ के भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां बांटी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

2 of 10
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर-पूर्व में भाजपा का प्रदर्शन प्रधानमंत्री मोदी के विकास के विजन की जीत है। (तस्वीर में, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लड्डू खिलाते हुए।)
विज्ञापन

3 of 10
वहीं, भाजपा कार्यकर्ता देर तक जश्न में डूबे रहे। रंग और गुलाल हवा में उड़ाकर खुशी का इजहार करते कार्यकर्ता।
 

4 of 10
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय।
विज्ञापन

5 of 10
त्रिपुरा में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। इसके लिए उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन

6 of 10
भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ता।
विज्ञापन

7 of 10
त्रिपुरा में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत प्राप्त हो गया है। भाजपा को 43 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

8 of 10
आपको बता दें कि उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव के परिणाम घोषित हो रहे हैं। जिसमें से त्रिपुरा में भाजपा को निर्णायक बढ़त मिल रही है। जबकि नागालैंड में भाजपा की एनपीएफ से कड़ी टक्कर है। वहीं, मेघालय में कांग्रेस सबसे आगे है।

9 of 10
जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जब तक पश्चिम बंगाल, केरल और उड़ीसा में भाजपा की सरकार नहीं बन जाती तब तक पार्टी का गोल्डेन टाइम शुरू नहीं होगा।
विज्ञापन

10 of 10
अमित शाह ने कहा कि इस बार कर्नाटक में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें