फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविंद की जीत का ऐलान होते ही जश्न में डूबे भाजपाई, सीएम बोले- बढ़ा दलितों का सम्मान

Thu, 20 Jul 2017 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना के बाद जीत की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही यह तय हो गया है‌ कि रामनाथ कोविंद देश के अगले राष्ट्रपति होंगे।
विज्ञापन

2 of 9
उनकी जीत की घोषणा होते ही यूपी में भाजपाई जश्न में डूब गए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविंद की जीत से ग्रामीण जनता व दलित वर्ग का सम्मान बढ़ा।
विज्ञापन

3 of 9
लखनऊ भाजपा हेडक्वार्टर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। (कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।)

4 of 9
बता दें कि कोविंद की जीत पहले से ही निश्चित थी। एनडीए के पास पहले से ही जरूरी बहुमत था। बस जीत की औपचारिक ऐलान का इंतजार था।
विज्ञापन

5 of 9
भाजपा के लखनऊ के हेडक्वार्टर में जश्न मनाते भाजपाई।
विज्ञापन

6 of 9
रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। राष्ट्रपति चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर अनूप मिश्रा ने रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की आधिकारिक घोषणा की। रामनाथ कोविंद को कुल 702044 वोट मिले। यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार को कुल 367314 वोट मिले।
विज्ञापन

7 of 9
बता दें पहले दौर की गिनती में रामनाथ कोविंद को कुल 60 हजार 683 वोट और मीरा कुमार को 22 हजार 941 वोट मिले थे। इसके बाद दोपहर दो बजे मतगणना का आंकड़ा बताया गया जिसमें रामनाथ कोविंद को कुल 4,79,585 और मीरा कुमार को 2,04,594 वोट मिले। इसके साथ ही रामनाथ कोविंद की जीत तय हो गई थी।

8 of 9
राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 17 जुलाई को हुई थी, जिसमें संसद के दोनों सदनों के अलावा 31 राज्यों की विधानसभाओं में मतदान संपन्न हुआ था। जिसमें 776 सांसदों और 4,120 विधायकों को मत डालने का अधिकार था। बता दें कि निर्वाचक मंडल के कुल मतों का मूल्य 10,98,903 है।
विज्ञापन

9 of 9
वोटों की गिनती को समझा जाए तो ज्यादा वोट हासिल करने वाला प्रेसिडेंट नहीं बन पाता, बल्कि वो उम्मीदवार जीतता है, जो सांसदों और विधायकों के वोटों का कुल आधा वेटेज या उससे ज्यादा हिस्सा हासिल कर ले। (जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें