तेज आंधी-पानी में राजभवन के सामने फुटपाथ पर लगा भारी-भरकम पेड़ बुधवार दोपहर में गिर गया। पेड़ गिरने से रूट पर जाम लगने लगा। राज्यपाल राम नाईक को इसकी सूचना मिलते ही वह खुद परिसर से बाहर निकल आए। हालात का जायजा लेने के बाद उन्होंने जल्द से जल्द पेड़ हटवाने का निर्देश दिया। खास बात है कि इस दौरान वह वहीं मौजूद रहे।
विज्ञापन
2 of 6
राजभवन के गेट नंबर दो के पास महात्मा गांधी मार्ग पर सेमल का पेड़ था। बुधवार को दोपहर में आंधी-बारिश में पेड़ गिर गया। इससे राजभवन की चारदीवारी भी टूट गई। इस दौरान जाम लगने लगा। सूचना मिली तो राज्यपाल खुद स्टाफ के साथ बाहर चले आए। स्टाफ की ओर से वन विभाग के अधिकारियों को राजभवन परिसर के बाहर गिरे पेड़ को तुरंत हटवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
3 of 6
राजभवन से कॉल आते ही काम शुरू
राजभवन से आ काल के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया। इस बीच सड़क पर लगे जाम को भी जल्द खत्म करवाने के लिए उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देश दिए।
4 of 6
राज्यपाल की इस पहल पर लोगों को मिली राहत
सड़क पर जायजा ले रहे राज्यपाल की इस संवेदनशीलता और निर्देशों की वजह से जाम में फंसे लोगों को काफी राहत मिली। राज्यपाल ने भी पेड़ गिरने से वहां जाम में फंसे लोगों का हाल लिया। प्रदेश के प्रथम नागरिक को खुलेआम सड़क पर यूं टहलता देख उधर से गुजर रहे राहगीर भौंचक्के रह गए। जो उधर से गुजरता उन्हें मुड़-मुड़ कर देखता।