फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें कितनी खतरनाक हो सकती है स्टंटबाजी, आपस में ही भिड़ गए बाइक सवार

Sun, 18 Aug 2019 05:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
पुलिस की सख्ती के बाद में स्टंटबाज बाज नहीं आ रहे हैं। गोमतीनगर के शंकर चौराहे पर शनिवार दोपहर स्टंटबाजी करते वक्त दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। हादसे में एक महिला को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसमें एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
हादसे के वक्त शंकर चौराहे पर मौजूद लोगों के मुताबिक दोनों बाइक सवार युवक एक-दूसरे को मात देने की कोशिश में थे। ऐसे में लगातार दोनों अपनी बाइक की स्पीड बढ़ाते जा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
इसके चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों एक-दूसरे से टकरा गए। एक युवक डिवाइडर से जा टकराया। वहीं, टक्कर के चलते कुछ दूर सड़क किनारे ठेले के पास खड़ी महिला भी चोटिल हो गई।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों युवकों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दूसरे की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार दोनों युवकों के परिवारीजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। स्कूटी सवार की पहचान अमीनाबाद के जिया उल हक और पल्सर सवार युवक की विराजखंड निवासी प्रांजल के रूप में हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें