लखनऊ के कृष्णा नगर थाने के पीछे स्थित होटल मोमेंट की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 310 में गुरुवार दोपहर प्रेमी युगल राहुल (21) और नैंसी (21) का शव मिला। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव सोफे पर पड़ा था। जबकि युवक ने नायलॉन की रस्सी से पंखे के सहारे फांसी लगा ली थी। पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने फांसी लगाई।
विज्ञापन
2 of 6
मृतक नैंसी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कार से पहुंचे थे होटल, रात में दर्ज कराया मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक सरोजिनी नगर आनंद कुमार शाही के मुताबिक, राहुल ने दोपहर में कॉल कर नैंसी से मिलने को कहा। दोनों की बातचीत सुनने पर भानुमति ने बेटी को जाने से मना किया, लेकिन नैंसी आखिरी बार मिलने की बात कहकर चली गई। लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बाद दोनों सीधे होटल पहुंचे। वहीं, जब नैंसी वापस नहीं आई तो भानुमति ने देर शाम ड्यूटी से लौटे पति राजकुमार को इसकी जानकारी दी। देर रात करीब 11:30 बजे पति-पत्नी सरोजिनी नगर थाने पहुंचे और राहुल के खिलाफ नैंसी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ होने से लोकेशन नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने की थी परिजनों को कॉल
पुलिस के मुताबिक, राहुल ने बुधवार को अपनी मां को कॉल कर कहा था कि वह वापस नहीं आएगा और खुदकुशी कर लेगा। मां ने समझाने की कोशिश की तो उसने फोन काट दिया। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। वहीं, शाम करीब चार बजे नैंसी ने भी मां को फोन किया था। थोड़ी देर बाद उसका फोन भी बंद हो गया था।
4 of 6
शव होटल से बाहर लाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
होटल में पहले से था आना-जाना
होटल मोमेंट के मैनेजर हसन के मुताबिक, पुराने ग्राहक होने पर राहुल व नैंसी को कमरा दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक चेकआउट न करने पर कर्मचारी को भेजा गया। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कमरा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 6
होटल के बाहर मौजूद परिजन।
- फोटो : amar ujala
राहुल के परिजनों को हो गई थी वारदात की जानकारी
पुलिस के मुताबिक, पड़ताल में सामने आया कि राहुल के परिजनों को सुबह ही वारदात की जानकारी हो गई थी। लेकिन वह छिपाते रहे। राहुल के रिश्तेदार ने बैंक के जरिए उसके डेबिट कार्ड के पेमेंट की अंतिम लोकेशन हासिल कर ली थी। इसमें होटल मोमेंट का नाम सामने आया। सुबह राहुल के परिजनों के कॉल करने पर होटल प्रबंधन हरकत में आया था। युवक के घरवालों के कहने पर ही होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी थी।
साजिश रचकर हत्या करने का आरोप
वारदात की सूचना पर पहुंचे दोनों के परिवारों ने होटल के तीसरी मंजिल पर जमकर हंगामा किया। दोनों परिवार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। नैंसी की मां भानुमति ने राहुल के परिजनों पर साजिश रच हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक, नैंसी के घरवालों की माने तो बुधवार शाम को ही राहुल के परिजनों को फोन किया था। इस दौरान धमकी दी गई थी कि अगर नैंसी के साथ कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार पूरा परिवार होगा।