फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे बस हादसाः अब तक का सबसे बड़ा सच आया सामने, ड्राइवर की झपकी नहीं इस वजह से हुई दुर्घटना

Tue, 16 Jul 2019 10:07 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
परिवहन निगम के अवध डिपो की जनरथ बस के आठ जुलाई को तड़के आगरा-यमुना एक्सप्रेस वे स्थित नाले में गिरने की उच्चस्तरीय जांच पर हादसे में घायल यात्री गौरव सिंह ने सवाल उठाया है। सोमवार को गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि उच्चस्तरीय समिति ने परिवहन निगम के अफसरों को बचाने के लिए मृतक चालक को 29 यात्रियों की मौत एवं 22 के घायल होने का जिम्मेदार ठहरा दिया। लेकिन हादसे के लिए जनरथ बस का खराब व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम और अनजान रूट पर चालक की ड्यूटी लगाने वाले अफसर जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शवों को निकालती पुलिस और अन्य - फोटो : अमर उजाला
गौरव ने बताया कि उसने 100 नंबर पर लगातार फोन किया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। इससे मृतकों की तादाद बढ़ी। समय से उपचार मिल जाता  तो कुछ यात्रियों की जान बच सकती थी। चालक गाजीपुर रूट का जानकार था, जिसको अफसरों ने मनमाने तरीके से वहां से हटाकर उसे अनजान दिल्ली रूट पर भेजा था। 
विज्ञापन

3 of 5
शवों को निकालती पुलिस और अन्य - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि हादसे की गलत रिपोर्ट देने वाले अफसरों और मृतक चालक की ड्यूटी लगाने वाले स्टेशन इंचार्ज एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने दूसरी कमेटी से हादसे की जांच कराने की मांग की है। गौरव ने कहा मृतकों के परिजनों को पांच लाख के बजाय 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और इसकी भरपाई परिवहन निगम के लापरवाह अफसरों से हो। 

4 of 5
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
जांच जारी, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
परिवहन निगम के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक राजशेखर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस प्रकरण की उनके स्तर से कोई जांच नहीं कराई जाएगी। हादसे की उच्च स्तरीय समिति की जांच जारी है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस को जेसीबी मशीन से नाले से बाहर निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि आठ जुलाई सोमवार सुबह आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में लखनऊ से दिल्ली जा रही एसी बस यमुना एक्सप्रेस वे की रेलिंग तोड़ते हुए 60 नीचे झरना नाले में जा गिरी थी। हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग गंभीर घायल थे। बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें