फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में स्ट्रीट फूड से बनाएं दूरी, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन खाद्य पदार्थो को डाइट में करें शामिल

Mon, 15 Jul 2019 04:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बारिश शुरू होते ही बीमारियों का मौसम भी शुरू हो जाता है। कभी वायरल फीवर, कभी फंगल इंफेक्शन, त्वचा संबंधित समस्याएं तो कभी उल्टी-दस्त और पेट की खराबी। इस मौसम में बढ़ते संक्रमण आसानी से आपको चपेट में ले लेते हैं और बीमार बना देते हैं। इस मौसम में बिगड़ा खानपान न सिर्फ आपकी आंत को बल्कि लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, अगर डाइट में जरूरी तत्व न मिलें तो इम्यूनिटी कमजोर होने से आसानी से संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इस मौसम में खानपान में किन बातों का रखें ध्यान इस पर एक नजर...।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दीप्ति श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा नुकसान रखा हुआ खाना करता है। इसलिए बचे हुए या फ्रिज में रखे हुए खाने को बिलकुल न खाएं। खासकर गोलगप्पा या ऐसा कोई भी स्ट्रीट फूड जो पहले से बना रखा हो। चाऊमीन व अन्य फास्ट फूड से भी बचें। क्योंकि इसकी अधपकी सब्जियां पेट में संक्रमण कर सकती हैं। इनकी जगह वेजिटेबल सूप का सेवन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी सहयोगी होगा।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
पूरी तरह पका कर खाएं सब्जियां
यह मौसम कीड़े-मकोड़ों के ब्रीडिंग का होता है। ऐसे में हरी और पत्तेदार सब्जियों में भी कीडे़-मकोड़े लग जाते हैं। इसीलिए इन्हें खाना नुकसानदेह होता है। ऐसे में जरूरी है कि अगर हरी पत्तेदार सब्जियां खानी हों तो सबसे पहले उसे साफ पानी से धो लें और बहुत अच्छी तरह पका कर ही खाएं। देर से कटे हुए रखे फल न खाएं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
तला-भुना पैक्ड फूड न खाएं
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतरा, मौसमी, नींबू जैसे विटामिन-सी रिच खाद्य पदार्थ डाइट में शामिल करें। विटामिन-सी युक्त डाइट वायरल, बैक्टीरियल व फंगल इंफेक्शन को दूर रखने में मदद करती है। वहीं, बाहर का खाना, तली-भुनी चीजें या पैक्ड फूड गलती से भी न खाएं। इनसे पेट के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
पेट व सांस के मरीज दें विशेष ध्यान
वैसे तो इस मौसम में सभी को खुद के खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी उन मरीजों के लिए है जो पेट या सांस संबंधित समस्याओं से पहले से पीड़ित हैं। इस मौसम में बैक्टीरिया बेहद तेजी से फैलते हैं। पेट या सांस के मरीजों को साफ-सफाई रखने के साथ खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतिदिन लें 150 ग्राम फल व 200 ग्राम सब्जियां
इम्यूनिटी जितनी मजबूत होगी बीमारियां व संक्रमण उतने ही दूर रहेंगे। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फ्रेश फ्रूट्स व वेजिटेबल्स का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। क्योंकि इनमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए प्रतिदिन कम से कम 100-150 ग्राम फ्रेश फ्रूट्स जरूर लें। इसके अलावा प्रतिदिन करीब 200 ग्राम फ्रेश सब्जियां भी डाइट में शामिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें