फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ आत्मदाह केस में बड़ा खुलासा: 'बस तुम वो काम करो... सब औकात में आ जाएंगे', महिला को इस शख्स ने भड़काया था

Thu, 08 Aug 2024 08:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
Lucknow self-immolation case - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के एक अधिवक्ता ने महिला को आत्मदाह के लिए भड़काया था। साजिश के तहत उन्नाव से ही उसको पेट्रोल दिलाया था। महिला के पास से बरामद मोबाइल से मिली कॉल रिकॉर्डिंग से इसका खुलासा हुआ। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गंभीर धाराओं पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

2 of 12
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के पुरवा निवासी 32 साल की अंजली ने मंगलवार सुबह गौतमपल्ली इलाके में ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली थी। उनकी हालत बेहद नाजुक है।
विज्ञापन

3 of 12
अधिवक्ता सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि मामले में अंजली के मोबाइल की जांच की गई तो उसमें तमाम कॉल रिकॉर्डिंग मिलीं। जिससे पता चला कि पुरवा निवासी 60 वर्षीय अधिवक्ता सुनील कुमार ने अंजली को आत्मदाह करने के लिए भड़काया था।

4 of 12
अधिवक्ता सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला
कॉल डिटेल से भी दोनों के बीच बातचीत होने की पुष्टि हुई। पूछताछ करने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

5 of 12
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
बस तुम वह काम करो...बवाल हो जाएगा..एसओ-सीओ सब औकात में आ जाएंगे
डीसीपी ने बताया कि अंजली के मोबाइल दो अगस्त से लेकर छह अगस्त की सुबह तक की कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं। सोमवार रात में जब दोनों की बातचीत हुई थी तब सुनील ने कहा था...तुम बस वो काम (आत्मदाह का प्रयास) करो।
विज्ञापन

6 of 12
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
बवाल हो जाएगा। एसओ-सीओ सब औकात में आ जाएंगे। साथ में ये बोला कि वहां पर ये जरूर कहना कि पुलिस वाले जातिसूचक शब्द कहकर गालिया देते हैं। इससे एससीएसटी वाला पैसा भी दिला देंगे।
विज्ञापन

7 of 12
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
57 बार हुई फोन पर बातचीत
डीसीपी ने बताया कि 30 जुलाई से छह अगस्त के बीच में अधिवक्ता और अंजली के बीच 57 बार फोन पर बातचीत हुई। वह लगातार अंजली को आत्मदाह करने के लिए भड़काता रहा।
 

8 of 12
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी इसीलिए भेजा था लेकिन उस दिन वह उपमुख्यमंत्री से मिलकर चली गई थी। बाद में उसने फिर धमकाया। जिसके बाद दोबारा आकर आत्मघाती कदम उठाया।

9 of 12
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि उन्नाव की महिला ने मंगलवार सुबह गौतमपल्ली में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों व राहगीरों ने किसी तरह से आग बुझाई और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक है। 

 

10 of 12
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
पुरवा थाना क्षेत्र के छत्ताखेड़ा निवासी अंजली (32) अपने दो साल के बेटे को लेकर सुबह करीब सवा नौ बजे ई रिक्शा से गोल्फ क्लब चौराहे के पास पहुंची। कुछ देर तक इधर उधर बेटे को गोद में लेकर घूमती रही। फिर जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट के गेट नंबर तीन के सामने बेटे को बिठाकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा ली।

 

11 of 12
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
लपटों से घिरी महिला को बचाने की जद्दोजहद में लोग जुट गए। पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। जब तक आग बुझा पाए तब तक महिला का 90 फीसदी शरीर जल चुका था।

 
विज्ञापन

12 of 12
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिविल अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में उसको भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें