फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयंकर अग्निकांड की दहशत में खो गईं दिवाली की खुशियां, तस्वीरें

Mon, 31 Oct 2016 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ के महानगर इलाके में इलेक्ट्रानिक्स गोदाम मे  लगी आग से तबाही का मंजर देख के मालिक नीरज साहू व उनके कर्मचारी रो पड़े। त्यौहार पर उत्साह से काम में जुटे कर्मचारियों को रविवार शाम दिवाली के उपहार व इनाम मिलने का इंतजार था और मालिक ने भी उत्साहवर्द्घन की पूरी तैयारी की थी। सारी तैयारियां धरी रह गईं और अ‌ग्निकांड की दहशत में सभी की खुशियां खो गईं।
विज्ञापन

2 of 10
गौरतलब है कि महानगर के जे-पार्क के सामने साहू एजेंसी का इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का गोदाम रविवार दोपहर धधक उठा। जिसमें तीन मंजिला गोदाम में फंसे 50 कर्मचारियों ने बमुश्किल पीछे के आपातकालीन गेट से बाहर निकले और अपनी जान बचाई। हादसे में करोड़ों रुपये का नुकसान लगाया जा रहा है। आग बुझाने के लिए जेसीबी से गोदाम की दीवार तोड़नी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 10
गोदाम से आसमान छूता काला धुंआ व ऊंची उठती लपटें देखकर रो रहे नीरज साहू ने किसी तरह खुद को संभाला। सीएफओ व अन्य अधिकारियों से कहा कि टीवी, एलईडी टीवी, एसी, फ्रिज, कूलर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली विभिन्न कंपनियां ले रखी हैं। अनेक दुकानदारों व छोटे डीलरों के माल की सप्लाई करते हैं।

4 of 10
दिवाली के मौके पर बिक्री बढ़ाने की वजह से खासा स्टॉक मंगाया था। नए व महंगे सामान से गोदाम भरा था। हमेशा की तरह इस बार भी कर्मचारियों को दिवाली के उपहार बांटने के लिए अच्छे काम पर पुरस्कृत करने की तैयारी थी।
विज्ञापन

5 of 10
दोपहर में चीख-पुकार मचने पर कर्मचारियों के साथ वह भी गोदाम से निकले। आग बुझाने में जुटे एजेंसी के कर्मचारियों की आंखें नम थीं। उन्होंने बताया कि दिवाली पर गोदाम में पूजा के बाद उन्हें छुट्टी मिल जाती है और उपहार लेकर घर लौटते थे।
विज्ञापन

6 of 10
वहां, परिवार के साथ त्यौहार मनाते थे। इस बार भी मिठाई व पटाखे लेकर घर लौटने की बात कहकर रविवार सुबह ड्यूटी पर निकले थे। हंसी खुशी का माहौल था। अचानक गोदाम में धुआं भरने लगा। पिछले गेट से बाहर निकले तब तक गोदाम में आग फैल चुकी थी। (कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई)
विज्ञापन

7 of 10
भीषण आग से पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मची रही। गोदाम से सटे दुमंजिला मकान में रहने वाले आठ परिवार खुले आसमान के नीचे बैठे आग बुझने का इंतजार करते रहे। इसी तरह अन्य पड़ोसी भी अपने घर से काफी दूर खुले सुरक्षित स्‍थान पर खड़े थे। जगदंबा पुजारी व अन्‍य लोगों ने बताया कि हादसे से डर से वे अपने घर नहीं जा रहे हैं। गणेश-लक्ष्मी की पूजा व पटाखे दागकर खुशियां मनाने की तैयारी की थी लेकिन दोपहर में घर से भागना पड़ा।

8 of 10
लिफ्ट के पास उठा था धुआं
गोदाम के एक कर्मचारी ने बताया कि बेसमेंट में लिफ्ट के पास धुआं उठते देख उसने शोर मचाया। ऑटोमेटिक गेट लॉक हो चुका था। इस बीच गोदाम की तीनों मंजिलों पर काला धुआं फैलने लगा।

9 of 10
ढही इमारत, घबराए पड़ोसी
छह घंटों तक लपटों से तपती रही तीन मंजिला इमारत में शाम 7:15 बजे धमाका हुआ और पिछला हिस्सा पड़ोसी अभिनव राजा भार्गव की कोठी के लॉन में जा गिरा। आसपास की अन्य इमारतों में रहने वाले लोग घबरा गए।
विज्ञापन

10 of 10
सायरन बजाते दौड़ती रहीं गाड़ियां
सीएफओ ने बताया कि गोदाम के चारों तरफ दमकल की गाड़ियों का घेरा बनाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई। टीम को आसपास की इमारतों को बचाने के साथ गोदाम की आग बुझाने के आदेश दिए गए। गाड़ियों में पानी के टैंक खाली होते देख नए हनुमान मंदिर के तालाब से टैंक भरे। इसके साथ हजरतगंज में एसबीआई की मुख्य शाखा व सहारागंज से गाड़ियों को पानी उपलब्ध कराया गया। गोदाम से हजरतगंज व सहारागंज तक दमकल की गाड़ियों के अबाध आवागमन के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें