फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से चिकन शोरूम में लगी भीषण आग, 40 लाख का माल खाक

Sun, 30 Oct 2016 12:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर के वीआईपी रोड स्थित शनिवार देर रात कपड़े की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। इससे शोरूम के पहले तल पर रहने वाला परिवार आग की लपटों में फंस गया। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की मगर सफल नहीं हुए। सूचना पाकर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के  बाद आग पर काबू पा लिया। आग से करीब 40 लाख का माल जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस के मुताबिक, वीआईपी रोड स्थित गीतापल्ली मोड़ पास बीएनएलकर्मी रामकुमार बाजपेई ने चिकन महल नाम से कपड़े का शोरूम खोल रखा है। शोरूम के पहले तल पर राज कुमार परिवार संग रहते हैं। जबकि निचले हिस्से में शोरूम है।
विज्ञापन

3 of 7
शनिवार रात करीब 10 बजे राजकुमार ने शोरूम को बंद करके पहले तल पर बने मकान में चले गए। कुछ ही देर बाद शोरूम से धुआं निकलता देख वह नीचे उतरे और शटर उठाकर देखा तो अंदर धूधू करके जल रहा था। कुछ ही देर में आग की लपटें मकान के पहले तल पर पहुंचने लगी। इससे रामकुमार का परिवार फंस गया।

4 of 7
पत्नी व दो बेटों ने पड़ोसी की छत पर फांदकर बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की गाड़ियों को बुलाया। इसी बीच आग ने बेसमेंट में बने गोदाम को भी अपने आगोश में ले लिया। इससे आग भीषण हो गई। पूरी बिल्ड़िग धू धू करके जलने लगी। मौके पर पहुंची दमकल की 12 गाड़ियों ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से शोरूम-गोदाम में रखा करीब 40 लाख का माल जलकर स्वाहा हो गया। दमकलकर्मियों ने बताया आग शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन

5 of 7
पानी के लिए भटकती रही गाड़ियां
कपड़े शोरूम में लगी आग बुझाने को पहुंची दमकल की दो गाड़ियां दस मिनट के अंदर ही खाली हो गई। दमकल की गाड़ियां इधर-उधर भटकती रही। इसी बीच आग और भी भीषण हो गई। आग ने शोरूम संग गोदाम में आग पकड़ ली। लोगों ने बताया पानी न मिलने से दमकल की गाड़ियां आस पास काफी देर तक घूमती रही। जिसके बाद आस पास फायर स्टेशनों से गाड़ियों को बुलाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
डेढ़ घंटे तक अफरातफरी का रहा माहौल
कपड़े शोरूम में आग लगने बाद डेढ़ घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मुहल्ले के लोग सबमर्सिबल पंप के जरिए पाइप लगाकर आग बुझाने में जुटे रहे। शोरूम मालिक राम कुमार ने बताया त्यौहार के चलते चार दिन पहले ही करीब बीस लाख का माल खरीदा था। जो भी गोदाम में रखवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शोरूम में नहीं थे फायर उपकरण
दमकलकर्मियों ने बताया शोरूम में आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे। यहां फायर उपकरण तक नहीं लगे थे। ऐसे में आग लगने बाद भी शोरूम मालिक को पता नहीं लगा। आग ने जब भीषण रूप ले लिया तो धुआं व लपटे निकली तब भनक लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें