जब शिक्षक उतरे सड़कों परः टीईटी पास कर शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रदेश सरकार से अपनी नाराजगी यूं लखनऊ की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शित की। भारी संख्या में अभ्यार्थी इस आंदोलन में जुटे।
विज्ञापन
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
2 of 17
टूट गई दरिंदगी की हदें: मोहनलालगंज में बड़ी ही बेरहमी से हुए इस गैंगरेप ने यूपी की सरकार पर कई सवालिया निशान लगा दिए।इस तस्वीर को देखकर पता लगता है कि किसी तरह घिटकर युवती पानी पीने के लिए इस हैंडपंप पर आई होगी। यहां भी उसे जबरदस्त ब्लीडिंग हुई। निशान बताते हैं कि किसी तरह चबूतरे पर पहुंचकर युवती ने खुद को संभालने की कोशिश की होगी, पर औंधे मुंह गिरकर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
3 of 17
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट चक गंजरिया में ही दो लाशें करीब 15 दिनों तक पेड़ पर लटकती रहीं और पुलिस वहीं आस-पास रहकर भी कुछ पता नहीं लगा सकी। इसी बबूल के पेड़ की दो डालों पर मार कर टांगी गई थीं लाशें...
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
4 of 17
चलती ट्रेन हुई बेपटरीः हावड़ा से बनारस जा रही दून एक्सप्रेस के आठ कोच फैजाबाद के पास एक रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गए और हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
5 of 17
अलविदा नमाज में हुआ बड़ा बवालः लखनऊ में शायद ही ऐसी कोई अलविदा की नमाज होती हो, जिसमें बवाल न हो। नमाज अदा करने के बाद मौलाना कल्बे जव्वाद का जुलूस सड़क पर उतर आया था। मुस्लिम धर्मगुरु कल्बे जव्वाद की अगुवाई में शुरू हुए प्रदर्शन जुलूस का उग्र रूप देख पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
6 of 17
यूपी में आई बाढः इस साल यूपी का अवध क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आया। बैराजों से अचानक छोड़े गए 10 लाख क्यूसेक पानी ने सूबे में अवध क्षेत्र के कई जिलों में भारी तबाही मचा दी थी। करीब 700 गांव पानी से घिर गए थे। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर बहराइच के साथ, बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती जिले पर पड़ा। यह तस्वीर लोगों की हालत बयां कर रही है।
विज्ञापन
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
7 of 17
चलती ट्रेन में लगी आगः लखनऊ से होकर गुजर रही तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन उस समय हादसे का शिकार होने से बच गई, जब इसका इंजन धूं-धूं कर दहक उठा।
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
8 of 17
सुप्रीमों का शाही जन्मदिनः सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह ने अपना 75वां जन्मदिन कुछ यूं शाही अंदाज में मनाया कि पूरे देश में इसकी चर्चा हुई। आजम खां ने अपने रामपुर में मुलायम सिंह का शाही जन्मदिन आयोजित किया। मुलायम सिंह ने इस जन्मदिन पर 75 फीट का केक भी काटा।
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
9 of 17
अखिलेश ने यूं किया था प्रचारः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर में एक बड़ी रैली की। जिसमें उन्होने मुख्य रूप से भाजपा और नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। इस रैली के दौरान तेज हवाएं चल रही थी लेकिन सपा समर्थक डटे रहे। अखिलेश के साथ ही डिंपल भी लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र थी, अपने भाषण से वह लोगों में उत्साह भरने में कामयाब रहीं।
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
10 of 17
विश्वास को पड़े अंडेः आम आदमी पाटीँ के चर्चित नेता कुमार विश्वास लखनऊ में व्यापारियों के नेता को आम आदमी टोपी की टोपी पहना रहे थे कि वहां हंगामा शुरू हो गया। खुद को मुलायम यूथ ब्रिगेड, बिजनौर का प्रवक्ता बताने वाले सैफ जाफरी नाम के एक कार्यकर्ता ने कांफ्रेंस के दौरान जमकर बवाल कर दिया। पहले उसने पीछे से कुमार विश्वास पर अंडा फेंका और फिर जोर जोर से कुमार विश्वास मुरदाबाद और कुमार विश्वास वापस जाओ के नारे भी लगाए।
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
11 of 17
प्रेमिका पहुंची प्रेमी की शादी रूकवानेः पिछले दिनों हजरतगंज स्थित होटल क्लार्क्स अवध में एक रसूखदार की शादी में जमकर हंगामा हुआ। इस शादी को रूकवाने के लिए दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई। शराब व्यापारी अभिषेक मिश्रा ने इस लड़की को गर्भवती बनाया था और फिर शादी करने से मना कर दिया था।
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
12 of 17
यूं पिटे बनवारी लाल कंछलः पूर्व राज्यसभा सदस्य और व्यापारियों के प्रांतीय नेता बनवारी लाल कंछल को सिविल कोर्ट परिसर में वकीलों ने जमकर पीटा। बनवारी लाल यहां इनकम टैक्स के किसी मामले में पेशी पर आए थे। गुस्साए वकीलों ने कंछल की गाड़ी भी तोड़ दी। उनको नंगा करके मुर्गा भी बनाया।
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
13 of 17
लालू यूं लाए बेटी का शगुनः राजनीति के लिए बहुत बड़ा मौका था जब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपनी सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी का रिश्ता सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेजप्रताप सिंह के लिए लेकर पहुंचे।
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
14 of 17
यह एक बेहद खौफनाक दृश्य था जब मालगाड़ी के इंजन के आगे लोगों ने एक लड़के को लटका हुआ देखा। सीतापुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी जब मैगलगंज के खखरा क्रासिंग पर पहुंची तो लोगों ने हल्ला मचा कर ट्रेन रुकवाई। इस लड़के को मारकर किसी ने ट्रेन के आगे बांध दिया था।
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
15 of 17
बलरामपुर के लालपुर विशुनपुर निवासी एक महिला कंघी के बाद टूटे बालों को खा लेती थी। 14 साल पुरानी इस आदत से वह साल भर से पेट दर्द की बीमारी से ग्रसित हो गई। आंत को काटा गया तो उसमें से बाल के दो बड़े-बड़े गुच्छे निकले। एक गुच्छे का वजन 1 किलो 275 ग्राम। जबकि दूसरे गुच्छे का वजन 1 किलो 340 ग्राम था।
PICS: 2014 की इन 17 घटनाओं ने हिला दिया यूपी
16 of 17
मोदी ने यूं किया था तूफानी प्रचारः पीएम बनने से पहले मोदी ने कुछ इसी तरह का प्रचार यूपी में किया। भारी तूफान में भी मोदी अपनी जनसभा करने अंबेडकनगर पहुंच गए। यूपी की बंजर सियासी जमीं पर भाजपा का कमल खिलाने के लिए मोदी खासी मेहनत की तभी वो पीएम बन सके।
यूपी पुलिस ने बरपाया कहरः दो महीने से वेतन न मिलने के चलते इनके एक बीमार साथी की मौत हो गई, जिसके बाद इन्होंने लखनऊ के 1090 चौराहे पर ही शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ, तो पुलिस ने सबको घेर-घेर कर पीटा।