मुलायम परिवार रविवार को सुर्खियों में रहा। एक तरफ दिन में लालू यादव शगुन लेकर सपा सुप्रीमो के घर पहुंचते, तो दूसरी तरफ लखनऊ महोत्सव की शाम मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव के शास्त्रीय गायन से सजी। अपर्णा ने अपनी गायकी का ऐसा जादू चलाया कि श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
इधर लालू लाए शगुन, उधर छोटी बहू ने सुनाया गाना!
2 of 11
उन्होंने गायकी की शुरुआत भगवान शंकर की आराधना ‘ओम नम: शिवाय...’ से की। इसके बाद ‘आयो गरजत बदरवा...’ व ‘आ जा रे बदरा...’ मौसम गीतों से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
इधर लालू लाए शगुन, उधर छोटी बहू ने सुनाया गाना!
3 of 11
इस अवसर पर संगीतकार आदेश श्रीवास्तव ने अपर्णा यादव के साथ ‘धानी सफेद केसरिया है भारत मां की चुनरिया...’ देशभक्ति गीत सुनाया।
इधर लालू लाए शगुन, उधर छोटी बहू ने सुनाया गाना!
4 of 11
अपर्णा यादव के साथ संगीतकार आदेश श्रीवास्तव बहुत ही सहज नजर आए। आदेश ने अपर्णा की गायिकी की सराहना भी की।
विज्ञापन
इधर लालू लाए शगुन, उधर छोटी बहू ने सुनाया गाना!
5 of 11
अपर्णा के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए आदेश।
विज्ञापन
इधर लालू लाए शगुन, उधर छोटी बहू ने सुनाया गाना!
6 of 11
अपर्णा ने अगले चरण में शिव होली गीत ‘खेले मशाने में होरी...’, सूफी गीत ‘मन लागो मेरो यार फकीरी में...’ सुनाकर हजारों श्रोताओं का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
इधर लालू लाए शगुन, उधर छोटी बहू ने सुनाया गाना!
7 of 11
श्रोताओं को लोकगीत सुनाती हुई अपर्णा यादव।
इधर लालू लाए शगुन, उधर छोटी बहू ने सुनाया गाना!
8 of 11
देखिए, अपर्णा और आदेश श्रीवास्तव कैसे अपने गीत को खुशनुमा अंदाज में गा रहे हैं।
इधर लालू लाए शगुन, उधर छोटी बहू ने सुनाया गाना!
9 of 11
अपर्णा के सुर को देखकर आदेश भी चकित हो गए। पूरी तरह से गाने में डूब गए।
इधर लालू लाए शगुन, उधर छोटी बहू ने सुनाया गाना!
10 of 11
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन अपर्णा यादव के कार्यक्रम के दौरान पंडाल छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गायिका ने उन्हें रोक लिया और एक ठुमरी सुनकर जाने का आग्रह किया।